Vedic Astrology : वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology)में 27 नक्षत्र, 12 राशि और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। इन राशियों (Vedic Astrology) से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। साथ ही इनकी पसंद और नपसंद भी अलग- अलग होती है। आज हम आपको ऐसीं 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े जातक बेहद शर्मीले और संकोची माने जाते हैं। ये अपने दिल की बात बोलने में बहुत समय लगा देते हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।
Vedic Astrology
करना चाहते हैं लव मैरिज तो 4 मार्च को करें ये उपाय Phulera Dooj 2022
महाशिवरात्रि पर ग्रहों का महासंयोग, इन लोगों पर रहेगी शिव की विशेष कृपा Mahashivratri
कर्क राशि: इस राशि के लोग संकोची और शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ये अपने दिल की बात अंदर ही दबाकर रखते हैं ये खुलकर बात नहीं करपाते। ये दूसरों के सामने अपनी भावनाओं को आसानी से नहीं रखते। बल्कि उनकी जरूरतों को पूरा करना पसंद करते हैं। लव के मामले में भी यह पीछे रह जाते हैं क्योंकि ये लोग सामने वाले से ही अपेक्षा रखते हैं। हालांकि ये लोग कूल नेचर के भी होते हैं। कर्क राशि पर चंद्र देवता का आधिपत्य है, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
इस राशि और नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2022
मकर राशि: इस राशि के लोग कर्मठ और मेहनती तो होते हैं। लेकिन ये लोग संकोची और शर्मीले स्वभाव के भी होते हैं। ये अपने दिल की बात बोलने में बहुत समय लगा देते हैं। इस तरह का व्यवहार ये किसी के डर के कारण नहीं बल्कि शर्म के कारण करते हैं। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
महाशिवरात्रि को करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाही नौकरी का वरदान Mahashivratri 2022
धनु राशि: इस राशि के जातक भी बहुत शर्मीले स्वभाव के होते हैं। किसी के सामने इन्हें खुलकर बात करने में काफी समय लगता है। ये लोग सामने वाले से खुलने की अपेक्षा रखते हैं। ये जिस भी पार्टी या महफिल में जाते हैं वहां सामने वाले से बातचीत की अपेक्षा रखते हैं। यही नहीं, ये लोग किसी पर इतनी आसानी से विश्वास नहीं करते, बल्कि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही भरोसा करते हैं। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।