Vastu Tips : वास्तु शास्त्र को ज्योतिष की एक शाखा माना जाता है. इसके नियम सूर्य की किरणों पर आधारित होते हैं। ठीक उसी तरह चीनी सभ्यता का वास्तु शास्त्र है फेंगशुई, जिसका शाब्दिक अर्थ है हवा और पानी। यानी हवा और पानी का सही संतुलन ही फेंगशुई है। चीनी सभ्यता की मानें तो हवा से सुख की अनुभूति होती है और पानी से तृप्ति, इसलिए घर में खुशहाली रखने और नकारात्मकता को दूर करने के लिए इन दोनों चीजों का संतुलन बहुत जरूरी है। Vastu Tips.
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
इसी नियम के आधार पर फेंग शुई में तमाम चीजों को शुभ और अशुभ बताया गया है और उन्हें रखने के स्थान को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं फेंग शुई के मुताबिक घर में धन और समृद्धि लाने वाले ऐसे 5 पौधों के बारे में जो आपके दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल सकते हैं। माना जाता है कि इन्हें घर में रखने से व्यक्ति दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की करता है। आप भी जानिए इनके बारे में…
महिला woman के होंठ में छिपे होते हैं कई गहरे राज, क्या आप जानते हैं…?
बैंबू प्लांट : Vastu Tips
फेंगशुई के मुताबिक बांस का पौधा पृथ्वी के पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है। उद्देश्य के हिसाब से इसके डंठलों की अलग अलग संख्या होती है। सारे डंठल लाल रंग के रिबन से बंधे होते हैं। प्रेम विवाह की चाहत रखते हैं तो दो, खुशहाली के लिए तीन, स्वास्थ्य के लिए पांच, धन के लिए आठ और सौभाग्य के लिए 9 डंठल वाला पौधा लगाया जाता है। लेकिन ये पौधा हरे बांस वाला होना चाहिए, पीले बांस का नहीं। इसके अलावा चार बांस की संख्या वाले पौधे को अशुभ माना जाता है क्योंकि ये मृत्यु को आमंत्रित करता है, इसलिए चार बांस वाला बैंबू प्लांट घर में न रखें।
क्या आप जानते हैं स्त्री के 16 श्रृंगार women’s 16 makeup कौन से हैं : यहां देखिए पूरी सूची
जेड प्लांट : Vastu Tips
गोल पत्ते वाला जेड प्लांट भी काफी शुभ माना जाता है। ये पौधा घर के प्रवेश द्वार की दाहिनी तरफ रखना चाहिए। साथ ही ये ध्यान रखें कि ये एक मीटर से ज्यादा न बढ़े। माना जाता है कि जेड प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और व्यक्ति की कार्यक्षमता बेहतर होती है, जिसकी वजह से घर में धन वृद्धि होती है। आप इसे कार्यस्थल पर भी रख सकते हैं।
डेल्टा प्लस के बाद कप्पा वेरिएंट Kappa Variants का खतरा, जानिए क्या हैं लक्षण और उपचार
रबर प्लांट : Vastu Tips
रबर प्लांट को भी फेंग शुई में काफी लकी माना गया है। मान्यता है कि यदि इसे धन संचय करने वाले स्थान पर रखा जाए तो दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की मिलती है। इसलिए फेंगशुई में इन्हें वेल्थ एरिया में रखने की सलाह दी जाती है। ये घर की नकारात्मकता को समाप्त करता है और शांति और समृद्धि लाता है।
रोमांटिक होते हैं इन राशि के व्यक्ति, करते हैं बेइंतहा प्यार Love : क्या आपका साथी है ऐसा
स्नेक प्लांट : Vastu Tips
माना जाता है कि स्नेक प्लांट घर के रक्षक के रूप में काम करता है, इसे घर के एंट्रेंस पर लगाना चाहिए। इसके अलावा इस पौधे को कार्यस्थल पर लगाने से एकाग्रता बढ़ती है, जिससे व्यक्ति किसी भी काम को अच्छे से कर पाता है और उसे जल्द ही तरक्की मिलने लगती है। हालांकि इसे बच्चों के कमरे में लगाने से मना किया जाता है।
मनी प्लांट : Vastu Tips
मान्यता है कि यदि मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाया जाए तो परिवार में आय के स्रोत तेजी से खुलते हैं। दक्षिण-पूर्व दिशा को कुबेर दिशा भी कहते हैं। ये पौधा आपके मूड को बेहतर बनाता है और सकारात्मकता देता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।