Vastu Tips 1
राशिफल वास्तु टिप्स

Vastu Tips : घर में इन चीजों को रखने से होता है पैसों का नुकसान

Vastu Tips : कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद हमें वो परिणाम नहीं मिल पाते जिसके हम हकदार हैं। आमतौर पर लोग इसको भाग्य से जोड़कर देखते हैं। ये सच है कि सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत और भाग्य दोनों का कॉम्बिनेशन जरूरी है। लेकिन कई बार हमारे नुकसान का जिम्मेदार भाग्य नहीं, बल्कि हमारी कुछ गलतियां होती हैं, जो हम अनजाने में करते हैं।

Vastu Tips 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

Vastu Tips :  वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें घर में रखने मात्र से ही नकारात्मकता आती है। इससे हमारे कामों में विघ्न आने लगता है। मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल पाती और आर्थिक नुकसान बहुत होता है। यहां जानिए उन चीजों के बारे में और अगर ये चीजें आपके भी घर में हैं तो इन्हें आज ही घर से बाहर फेंक दें।

Vastu Tips :  1. अगर आपके घर में टूटे बर्तन, चटका शीशा, बंद घड़ी, टूटे दीपक, खराब इलेक्ट्रॉनिक आइट्म और पुरानी झाड़ू है तो इन्हें आज ही घर से बाहर फेंक दें। इन चीजों से हमारी तरक्की बाधित होती है। ऐसे में मां लक्ष्मी घर में ठहर नहीं पातीं और आर्थिक नुकसान होता है।

Vastu Tips : 2. अगर आप अपने पास फटा पर्स रखते हैं या पर्स में भगवान की फटी तस्वीर है तो इसे हटा दें। इससे आपको पैसों का नुकसान होता है। आर्थिक तरक्की के लिए अपने पर्स में 5 इलाएची रखें। इन्हें शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर में अगर टूटी तिजोरी हो, तो उसे भी हटा दें।

Vastu Tips : 3. घर में कांटेदार पौधे या ऐसे पौधों की तस्वीर, ताजमहल की मूर्ति या तस्वीर, महाभारत या किसी युद्ध की तस्वीर, जंगली हिंसक जानवर या डूबती नाव आदि की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। ये चीजें घर में नकारात्मकता लाती हैं और व्यक्ति को असफलता के मार्ग की ओर धकेलती हैं। इससे घर में क्लेश और झगड़े बढ़ते हैं।

Vastu Tips : 4. छत पर कबाड़ इकट्ठा करने और छत को गंदा रखने से भी बरकत नहीं आती है। इससे मानसिक उलझनें खत्म होने का नाम नहीं लेतीं और आर्थिक नुकसान होता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Mirror Vastu Tips, , vastu tips in hindi
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in