Vaisakhi Purnima

वैशाखी पूर्णिमा पर 3 शुभ योग, जानिए और भी खास बातें Vaisakhi Purnima 2022

Vaisakhi Purnima 2022 : ज्योतिषियों के अनुसार, (Vaisakhi Purnima) पूर्णिमा तिथि 15 मई, रविवार को दोपहर 12.45 पर (Vaisakhi Purnima) शुरू होगी। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करना शुभ रहेगा, इस दिन सूर्य संक्रांति होने से पितृ पूजा और स्नान-दान करना भी पुण्य फलदायी रहेगा। इस दिन खरीदारी, लेन-देन और निवेश के लिए शुभ मुहूर्त भी रहेगा। अगले दिन यानी 16 मई, सोमवार को उदया तिथि होने से ये दिन स्नान-दान के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आगे जानिए वैशाख पूर्णिमा से जुड़ी खास बातें…

Vaisakhi Purnima 2022

Vaisakhi Purnima
Vaisakhi Purnima

– ज्योतिषियों के अनुसार, 16 मई, सोमवार को एक नहीं बल्कि 3 शुभ योग बन रहे हैं- वरियान, मित्र और सर्वार्थसिद्धि। इन तीनों योगों में पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होगी। अन्न, जल, स्वर्ण या कपड़े का दान देने की परंपरा है।

– वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाता है। बुद्ध को भी भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध की विशेष पूजा अर्चना आदि की जाती है और उनके अनुयायी इस दिन प्रार्थना सभा का आयोजन भी करते हैं।

Dream Astrology सपने में शनि देव का दिखना, शुभ या अशुभ ?

पूर्णिमा और सोमवार का शुभ योग, ये उपाय बचा सकते हैं परेशानियों से 

Vaisakhi Purnima
Vaisakhi Purnima

– इस बार वैशाख पूर्णिमा (16 मई, सोमवार) को चंद्रग्रहण का योग भी बन रहा है, हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा। ये साल का पहला चंद्रग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण का आरंभ सुबह 07.58 से होगा और अंत 11.58 पर होगा। ये ग्रहण पैसिफिक, दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका आदि स्थानों पर देखा जाएगा।

– वैशाख पूर्णिमा पर जल का दान खासतौर से करना चाहिए। ऐसा करने से त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवता प्रसन्न होते हैं। इस समय भीषण गर्मी पड़ती है, ऐसे में प्यासे लोगों को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। इससे पितरों की आत्मा को भी संतुष्टि मिलती है और वे प्रसन्न होते हैं।

इन नक्षत्रों में जन्में लोगों के पास होती है सुपर पॉवर! Nakshatra

चंद्रग्रहण इन राशियों को दिला सकता है जबरदस्त लाभ Lunar Eclipse 2022

Vaisakhi Purnima
Vaisakhi Purnima

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।