Lunar Eclipse 2022

चंद्रग्रहण इन राशियों को दिला सकता है जबरदस्त लाभ Lunar Eclipse 2022

Lunar Eclipse 2022 : साल 2022 का चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) इस बार 16 मई को लग रहा है। इस बार यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) होगा, जो कि सोमवार के दिन विशाखा नक्षत्र में वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस दिन विशेष योग भी बन रहा है। चंद्रग्रहण पूर्ण रूप से खगोलीय घटना है लेकिन पौराणिक कथाओं में इसका अलग महत्व है। Lunar Eclipse 2022

Lunar Eclipse 2022

Lunar Eclipse 2022
Lunar Eclipse 2022

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रहण का जीवों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की काल गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण का विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के साथ विशेष योग बनने से इस बार यह अधिक असरदार और फलदाई होगा। 16 मई दिन सोमवार को साल के प्रथम चंद्रग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए धनलाभ लेकर आएगा-

सात घोड़ों की ये तस्वीर लगाने से हो सकती है बुरे दिनों की शुरुआत Running Horse

विवाह योग के लिए सुपारी का इस तरह करें प्रयोग Marriage Remedies

मेष राशि: चंद्रग्रहण का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर विशेष रूप से पड़ने वाला है। नौकरी पेशा वाले जातक, प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा निवेश के लिए यह समय बेहद शानदार रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और आप विदेश जाने का अपना सपना भी इस दौरान पूरा कर सकते हैं। नौकरी में अनुकूल लाभ प्राप्त होगा। लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। धन, यश और वैभव में वृद्धि होगी। कुलमिलाकर हर तरफ से तरक्की के योग हैं।

Lunar Eclipse 2022
Lunar Eclipse 2022

 Lunar Eclipse 2022 सिंह राशि: 16 मई दिन सोमवार को लगने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण का सिंह राशि वाले जातकों पर अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान जातकों को कार्यस्थल पर सराहना के साथ नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति विशेष से लाभ प्राप्त हो सकता है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अनुकूल और मजबूत रहेगा। अपने वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेते रहें, वाणी पर संयम रखें और अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत और लगन से कार्य करें।

चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें विशेष सावधान! Chandra Grahan 2022

क्या होता है बुढ़वा मंगल, क्यों की जाती है हनुमान जी की अराधना Budhwa Mangal 2022

 Lunar Eclipse 2022 धनु राशि: धनु राशि वाले जातकों के लिए साल का पहला चंद्रग्रहण इनके लिए महत्वपूर्ण और खास रहने वाला है। इस दौरान जातकों को आर्थिक उन्नति होगी, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा, नए निवेश में अत्यधिक लाभ की संभावना है। चंद्र ग्रहण के दौरान धनु राशि के जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होने के योग हैं। अतः इन लोगों को धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति होने की संभावना प्रबल है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।