413467 dosti 1
एस्ट्रो न्यूज जीवन मंत्र राशिफल

सच्ची दोस्ती निभाते हैं ये इन राशि वाले जातक, जानिए कहीं आपके दोस्त भी तो नहीं… true friendship

true friendship : जीवन में कई तरह के लोग हमें मिलते हैं. सबके स्वभाव, रहन-सहन और व्यवहार वगैरह एक-दूसरे से अलग होता है। इसके पीछे काफी हद तक तो व्यक्ति के संस्कार और उसके आसपास का माहौल जिम्मेदार होता है, लेकिन कुछ आदतें उसके जन्म से जुड़ी होती हैं और और इसका संबन्ध उसकी राशि से होता है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है जो उस राशि को नियंत्रित करता है।

413467 dosti 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

true friendship : उस स्वामी ग्रह की प्रकृति का असर उससे संबन्धित राशि के लोगों पर भी होता है। यही वजह है कि गुस्सा, प्रसन्नता, चिड़चिड़ाहट जैसे तमाम तरह के भाव व्यक्ति में बचपन में ही देखने को मिल जाते हैं। हालांकि वो व्यक्ति अगर चाहे तो अपनी दृढ़ शक्ति से इन्हें बदल भी सकता है। ज्योतिष के अनुसार दो राशि वाले लोग बहुत जल्दी दोस्ती करते हैं और किसी को भी अपना बना लेते हैं।

कन्या राशि : true friendship
इस राशि के स्वामी बुध होते हैं। बुध को उनकी बुद्धिमानी के लिए जाना जाता है, इसलिए कन्या राशि के लोग भी काफी बुद्धिमान होते हैं। इसके अलावा ये काफी समझदार भी होते हैं। दूसरों के दर्द और उनकी भावनाओं को ये बहुत जल्दी समझ जाते हैं।

इनका ये हुनर लोगों को इनके बहुत करीब ले आता है। इन्हें लोगों से खूब प्यार और सम्मान मिलता है। यही वजह है कि कन्या राशि के लोगों के बहुत सारे दोस्त होते हैं। हालांकि ये मन से गिने-चुने लोगों को ही अपना करीबी मानते हैं।

मीन राशि : true friendship
इस राशि के लोगों का तो स्वभाव ही काफी दोस्ताना वाला होता है। मीन राशि की प्रकृति जल होती है और ये काफी शांत स्वभाव के होते हैं। मीन राशि का स्वामी गुरू होता है, ऐसे में ये लोग जीवन का हर निर्णय काफी सोच समझकर लेते हैं।

दूसरों की मदद के लिए ये लोग हमेशा तैयार रहते हैं, चाहे इसके लिए इन्हें खुद भी नुकसान सहना पड़े तो ये इस बात की परवाह नहीं करते। अपने मित्रों के साथ इनका संबन्ध भावात्मक होता है, इसलिए ये अपने मित्रों के चहेते होते हैं। हालांकि ढोंग करने वाले लोग इन्हें बिल्कुल समझ नहीं आते और ये उनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged true friendship
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in