Temple Vastu Tips
राशिफल वास्तु टिप्स

घर के मंदिर में इन चीजों को रखने से बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा Temple Vastu Tips

Temple Vastu Tips : वास्तु शास्त्र (Temple Vastu Tips) में घर में वस्तुओं और उनकी स्थिति का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र (Temple Vastu Tips) के अनुसार घर में मौजूद हर वस्तु में एक ऊर्जा होती है जिसका व्यक्ति पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि अगर वास्तु दोष हो तो पूरा हुआ कार्य भी खराब हो सकता है।

ऐसे में मंदिर का स्थान और मंदिर में किन चीजों को रखना चाहिए ये भी बहुत मायने रखता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मंदिर में क्या रखना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखा जा सके और उनकी कृपा बनी रहे।

Temple Vastu Tips

Temple Vastu Tips
Temple Vastu Tips

लिविंग रूम से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए अपनाएं टिप्स Living Room Tips

तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध हैं ये 4 श्मशान Gupt Navratri 2022

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर की सही दिशा उत्तर-पूर्व दिशा होती है जो सबसे अच्छी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिशा में मंदिर बनाया जाए तो घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। दक्षिण दिशा में गलती से भी मंदिर नहीं बनाना चाहिए। माना जाता है कि अगर मंदिर का मुख दक्षिण दिशा की ओर हो तो धन हानि होने की संभावना रहती है।

जिनके हाथ में होते हैं ये 2 निशान, उनकी किस्मत तेजी से पलटती है Palmistry

Temple Vastu Tips घर के मंदिर में रखें ये चीजें

मोर पंख
भगवान कृष्ण को मोर पंख से बहुत लगाव है। ऐसा माना जाता है कि पूजा स्थल पर मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र में मंदिर में मोर पंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद मिलती है। इसे मंदिर में रखने से भगवान की कृपा बनी रहती है।

फरवरी में खरीदारी के 16 शुभ मुहूर्त व शुरू होगा फाल्गुन Shubh Muhurat

शंख
घर में नियमित रूप से शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। माना जाता है कि पूजा स्थल पर शंख रखना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

ग्रहों का दुर्लभ योग, प्रभावित हो सकते हैं विधानसभा चुनाव नतीजे Graha Yoga

गंगा जल
हिंदू धर्म में पवित्र गंगा नदी के जल का विशेष महत्व है। माना जाता है कि ये पवित्र जल कभी खराब नहीं होता। हिंदू धर्म में गंगाजल को बेहद पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि पूजा के स्थान पर हमेशा ये पवित्र जल रखना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

शालिग्राम
शालिग्राम को भगवान विष्णु का एक रूप माना जाता है। भगवान शालिग्राम को पूजा स्थल पर रखना अत्यंत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Temple Vastu Tips
Temple Vastu Tips

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in