Surya Grahan effect: : साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan effect) 30 अप्रैल को लगने जा रहा है। भले ही यह (Surya Grahan effect) आंशिक सूर्य ग्रहण है और इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा लेकिन इस ग्रहण का असर सभी 12 राशि वालों पर होगा। इस दिन शनिचरी अमावस्या भी है और ग्रहण से एक दिन पहले 29 अप्रैल को शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। इस कारण से इस ग्रहण का असर और भी बढ़ गया है। जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण किन राशि वालों के लिए शुभ है और किन के अशुभ है।
Surya Grahan effect Zodiac Signs

केतु इन राशि वालों को कराएगा जबरदस्त धनलाभ Ketu Gochar 2022
मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण धन हानि करा सकता है। इस दिन लेन-देन करने से बचें।
वृषभ (Taurus)- सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास पर बुरा असर डालेगा। साथ ही तनाव का शिकार हो सकते हैं।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि के जातकों को यह समय बहुत संभलकर निकालना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि इस दिन घर पर रहें या कम से कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
चंद्र ग्रह शांति के उपाय, सभी कष्टों से मिल सकती है मुक्ति Moon Planet
कर्क (cancer)- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ है। धन लाभ होगा। शादी पक्की हो सकती है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल होगा।
सिंह (Leo)- सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण अच्छा है। धन लाभ होगा, लेकिन बेवजह के खर्चों और निवेश से बचें।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा, फिर भी धैर्य से समय न निकालें। करियर में बदलाव करने से बचें।

कब है अक्षय तृतीया, जाने शुभ मुहूर्त, महत्व और कथा Akshaya Tritiya 2022
तुला (Libra)- तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के करियर के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। आराम से यह समय निकालें। जितना हो सके विनम्र रहें।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छा रहेगा। सेहत-आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दुश्मनों पर जीत हासिल होगी।
चमत्कारिक हैं ये टोटके, 24 घंटे में दिखाते हैं असर! जानेंगे तो जरूर करेंगे
मकर (Capricorn) – मकर राशि वाले बुरी आदतों से दूर रहें, वरना बड़ा नुकसान करा बैठेंगे। बच्चों का ध्यान रखें।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता है। निवेश में नुकसान, पारिवार में विवाद, काम में नाकामी हाथ लग सकती है। जल्दबाजी से बचें।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।