Surya Grahan 2022 : जिन देशों में सूर्यग्रहण (Surya Grahan) दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका असर माना जाएगा। (Surya Grahan) ज्योतिषियों के अनुसार यह ग्रहण (भारतीय समय) दोपहर 12.15 से शुरू होगा जो शाम 04.07 तक रहेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा, जिसका असर दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। जहां-जहां ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 4 राशि के लोगों के लिए ये ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा। आगे जानिए कौन-सीं वो राशियां…
Surya Grahan 2022

वृषभ राशि
साल का पहला सूर्यग्रहण वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला होगा। इस राशि के लोगों को नौकरी और रोजगार से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। नौकरी के अलावा माध्यमों से भी धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। समय आपके अनुकूल बना रहेगा। पुरानी बीमारी से भी आराम मिल सकता है।
सफलता चूमेगी आपके कदम, सोते समय रखें इस बात का ध्यान Sleep Direction
जल्द गिले शिकवे भुला देते हैं इन राशियों के लोग, नहीं रखते बुरी भावना Zodiac Nature
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण धन लाभ पहुंचाने वाला रहेगा। यही आप इस समय कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय एकदम अनुकूल है। इस समय आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत और लगन देखकर सभी आपकी तारीफ करेंगे। बिजनेस में भी मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

धनु राशि
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी। निवेश के लिए भी ये समय एकदम ठीक है। आपके विरोधी परास्त हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के योग इस समय बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को खासतौर पर लाभ मिल सकते हैं।
ऐसे लोगों को मिलती है सरकारी नौकरी, जिनकी हथेली में बनते हैं ये योग
बात निकलवाने में माहिर होते हैं इन राशि के लोग Zodiac Sign Astrology
मकर राशि
इस राशि के लोगो के लिए भी ये ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना बन रही है। कोई डील काफी लंबे समय से रुकी हुई है तो वो हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।