फरवरी में खरीदारी के 16 शुभ मुहूर्त व शुरू होगा फाल्गुन Shubh Muhurat

Shubh Muhurat : साल 2022 का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो चुका है। (Shubh Muhurat)  इस महीने में कई प्रमुख व्रत-उत्सव मनाए जाएंगे। पंचांग के अनुसार, इस महीने हर दूसरे या तीसरे दिन कोई तीज-त्योहार, व्रत, पर्व या शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) रहेगा। इस महीने में खरीदारी के भी कई योग बनेंगे। इस महीने दो हिंदी महीनों का संगम भी है। यानी 16 फरवरी तक माघ और बाकी बचे दिनों में फाल्गुन महीना रहेगा।

फरवरी में खरीदारी के लिए 17 शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)  रहेंगे। इनमें सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, त्रिपुष्कर और रवियोग के साथ ही दो दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग रहेगा। इन शुभ योगों में किसी तरह की खरीदारी सौभाग्य बढ़ाने वाली रहेगी। आगे जानिए इस महीने के व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त के बारे में…

Shubh Muhurat

Shubh Muhurat

सच्चा प्यार प्राप्त करने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय True Love

नहीं होगी धन-दौलत की कमी, गणेश जयंती पर करें ये सरल काम

फरवरी के तीज-त्योहार और पर्व
महीने के पहले दिन मौनी अमावस्या और दूसरे दिन गुप्त नवरात्र की शुरुआत होने के बाद इस महीने तिलकुंद चतुर्थी, वसंत पंचमी, सूर्य सप्तमी, नर्मदा जयंती, महानंदा नवमी, जया एकादशी, तिल द्वादशी, कुंभ संक्रांति, प्रदोष, स्नान-दान की माघी पूर्णिमा और विजया एकादशी शामिल हैं। जिनमें श्रद्धालु व्रत रख विशेष पूजा-आराधना और पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य करेंगे।

कंधे पर तिल से जानिए अपना भविष्य, यहां पूरी जानकारी 

फरवरी में माघ भी और फाल्गुन भी
खास बात ये है कि फरवरी में हिंदी कैलेंडर के मुताबिक 16 फरवरी तक माघ मास रहेगा। इस तिथि तक आने वाले तीज-त्योहार माघ माह की परंपरानुसार होंगे, जबकि 17 फरवरी से फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा। इसके बाद के त्योहारों में तिल के बजाय मेवा और मिठाइयों का भोग लगेगा और मंदिरों में भगवान का श्रृंगार भी बदल जाएगा। इस महीने तीर्थ स्नान और अन्य परंपराओं में भी बदलाव होने लगेगा।

इन राशियों के लोग होंगे मालामाल, बनेगा 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग shadgrahi yoga

फरवरी में 16 शुभ मुहूर्त
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक फरवरी में 9 सर्वार्थसिद्धि, 2 अमृतसिद्धि, 3 त्रिपुष्कर 11 रवियोग और दो दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनेगा। इनमें 7 दिन ऐसे होंगे जिनमें एक से ज्यादा शुभ योग रहेंगे। इस महीने आ रहे शुभ योगों में खरीदारी और नए कामों की शुरुआत करने से सफलता मिलेगी।

इन राशि वालों की किस्मत चमकाएंगे सूर्यदेव, होगा धन लाभ surya rashi parivartan

फरवरी में खरीदारी के शुभ मुहूर्त

3 फरवरी, गुरुवार- रवियोग
4 फरवरी, शुक्रवार- रवियोग
5 फरवरी, शनिवार- रवियोग
6 फरवरी, रविवार- सर्वार्थसिद्धि और रवियोग
7 फरवरी, सोमवार- रवियोग
9 फरवरी, बुधवार- रवियोग
10 फरवरी, गुरुवार- रवियोग
11 फरवरी, शुक्रवार- रवियोग
13 फरवरी, रविवार- त्रिपुष्कर योग
14 फरवरी, सोमवार- सर्वार्थसिद्धि, सोम पुष्य् और रवियोग
15 फरवरी, मंगलवार- सर्वार्थसिद्धि, मंगल पुष्य और रवियोग
20 फरवरी, रविवार- सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग
22 फरवरी, मंगलवार- त्रिपुष्कर और रवियोग
23 फरवरी, बुधवार- सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और रवियोग
24 फरवरी, गुरुवार- सर्वार्थसिद्धि योग
27 फरवरी, रविवार- त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग

Shubh Muhurat

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

Recent Posts

जिनके हाथ में होते हैं ये 2 निशान, उनकी किस्मत तेजी से पलटती है Palmistry

Palmistry : हथेली में कई रेखाएं और चिह्न बने हुए होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry)… Read More

16 mins ago

लिविंग रूम से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए अपनाएं टिप्स Living Room Tips

Living Room Tips : घर बनाते समय वास्तु को विशेष महत्व दिया जाता है। (Living… Read More

4 hours ago

तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध हैं ये 4 श्मशान Gupt Navratri 2022

Gupt Navratri 2022 : माघ मास की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022) 2 फरवरी से… Read More

6 hours ago

इन राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल मचाएगा राहु Rahu 2022

Rahu 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह निर्धारित अवधि के बाद (Rahu 2022)… Read More

9 hours ago

6 फरवरी तक भूलकर भी ना करें ये 5 काम; वरना होगी धन हानि Panchak 2022

Panchak 2022 : ज्योतिष शास्त्र में पंचक (Panchak 2022) को अशुभ माना गया है। पंचक… Read More

10 hours ago