sh
एस्ट्रो न्यूज धर्म दर्शन राशिफल

शिवजी Shivji को क्यों प्रिय है सावन का सोमवार

भगवान शिव Shivji की भक्ति का महीना सावन शुरू होने वाला है I सावन के सोमवार का एक विशेष महत्व होता है I वातावरण शिवमय होने वाला है I  इस बार सावन कई अदभुत योग बन रहे है I सावन के महीने में भगवान shiv की उपासना, पूजा और रुद्राभिषेक से  जीवन में रोजगार में तरक्की, आय में वृद्धि, ज्ञान और कृषि के क्षेत्र में उन्नति होती हैं I सावन का माह स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष लाभकारी रहने वाला होता है I

 

sh

सावन मास भगवान शिव का महीना है। इस महीने में मास में देश भर के शिवालय श्रद्धालुओं से पट जाते हैं। इसमें भी सबसे  अहम होता है सोमवार को शिवपूजन।

भगवान शंकर ने खुद सनत कुमारों को सावन मास की महिमा बताई थी कि कि मेरे तीन नेत्रों में सूर्य दाहिने, चंद्र बाएं नेत्र और अग्नि मध्य नेत्र हैं। चंद्रमा की राशि कर्क और सूर्य की सिंह है। जब सूर्य कर्क से सिंह राशि तक की यात्रा करते हैं, तो ये दोनों संक्रांतियां अत्यंत पुण्य फलदायी होती हैं और यह पुण्यकाल सावन के महीने में होता है। इसलिए सावन मास मुझे अधिक प्रिय है

क्या आपके Mobile Number में आता है 13 का अंक, तो ये आपको…

सोमवार भगवान शंकर का सबसे प्रिय दिन है। सोमवार चंद्रमा का दिन है। चंद्र भगवान शिव के नेत्र हैं और उनका दूसरा नाम सोम है। इसलिए यह दिन भगवान को बेहद पसंद है।

सावन में सोमवार व्रत अधिक प्रचलित है। चंद्रमा यानी सोम ब्राह्मणों के राजा और औषधियों के देवता हैं। इसलिए सोमवार का व्रत करने से समस्त शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्ट दूर होते हैं और जीवन सुखमय हो जाता है।

अगर आपके Mobile Number में 17 का अंक है तो आपको मिल सकता है…

 

सावन में शिव की पूजा करने से सभी देवताओं की पूजा का फल मिल जाता है। इस मास के सोमवार व्रतों का पालन करने से बारह महीनों के सभी सोमवार व्रतों का फल मिल जाता है।
सावन के प्रथम सोमवार से शुरू कर निरंतर किया जाने वाला व्रत सभी मनोकामनाएं पूरी करता है।

क्या है आपके मन में चल रहे प्रश्नों के जवाब, जाने Prahan Jyotish Astrology ?

Tagged america, , bhole baba, , , london, mahakaleshwar, shiv, Shivji, धर्म, महाकालेश्वर
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in