Shani Vakri 2022

140 दिन तक खलबली मचाएंगे शनि, ये राशि होंगे बेहाल! Shani Vakri

Shani Vakri 2022 : आने वाले 9 दिन ज्‍योतिष (Shani Vakri) की नजर से बेहद अहम हैं। मई माह के आखिर में 30 मई को शनि जयंती (Shani Vakri)  पड़ रही है। इस बार 30 साल के बाद शनि जयंती के दिन शनि ग्रह अपनी ही राशि कुंभ में रहकर दुर्लभ संयोग बना रहे हैं। वहीं इसके बाद 5 जून को शनि उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। वे 23 अक्‍टूबर तक वक्री रहेंगे और 140 दिन सभी राशियों पर इसका बड़ा असर होगा।

Shani Vakri 2022

Shani Vakri 2022
Shani Vakri 2022

खासतौर पर 4 राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल बिल्‍कुल भी अच्‍छी नहीं कही जा सकती है। इस दौरान इन राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना चाहिए।

मेष- वक्री शनि मेष राशि के जातकों को खासा परेशान कर सकते हैं। यह समय आर्थिक हानि करवा सकता है। निवेश करने से बचना ही बेहतर है, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन पर भी वक्री शनि असर डालेंगे। घर में झगड़े हो सकते हैं। तनाव और गलतफहमियां भी बढ़ेंगी।

जून में इन 3 राशि वालों को मिलेगी ताबड़तोड़ तरक्‍की और कमाई! Grah Gocar 2022

Leo Children जन्म से ही नेतृत्व क्षमता रखते हैं सिंह राशि के बच्चे

कर्क- कर्क राशि के जातकों को यह समय कई मामलों में परेशान कर सकता है। दुर्घटना, चोट-चपेट का शिकार हो सकते हैं इसलिए वाहन चलाते समय सावधान रहें। आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है या आय में कमी आ सकती है। यह समय बनते काम भी बिगड़वा सकता है इसलिए इस दौरान बड़ा फैसला न लें। हो सके तो ऐसे निर्णयों को कुछ समय के लिए टाल दें। खर्चों पर नियंत्रण रखना भी बेहद जरूरी है।

Shani Vakri 2022
Shani Vakri 2022

मकर- मकर राशि वाले शनि की साढ़े साती झेल रहे हैं। ऐसे में शनि का वक्री होना इनके लिए अच्‍छा नहीं है। यह समय इनके करियर पर बुरा असर डाल सकता है। करियर में बाधाएं-परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। कड़वा बोलना और गुस्‍सा करना नुकसान करवा सकता है। धन हानि भी हो सकती है। कुल मिलाकर यह समय धैर्य और संयम से निकालें।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए वक्री शनि अशुभ फल दे सकते हैं। इन जातकों को यह समय निजी जिंदगी में परेशानी दे सकता है। शादी या रिश्‍ता होते-होते टूट सकता है। वैवाहिक जीवन में गल‍तफहमियां पैदा हो सकती हैं। निवेश करने से बचें। किसी से विवाद न करें। अपनों से अच्‍छा व्‍यवहार करें।

भाग्य चमकाने के लिए करें ये आसान काम, दिन पलटते नहीं लगेगी देर Good Luck Tips

Child Astrology : मनमौजी होते हैं कर्क राशि के बच्‍चे, बनते हैं लीडर

Shani Vakri 2022
Shani Vakri 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।