Purnima 2022
राशिफल व्रत एवं त्यौहार

Purnima 2022 कब है साल 2022 की पहली पूर्णिमा? जानें व्रत, तिथि एवं मुहूर्त

Purnima 2022 : पंचांग के अनुसार, इस समय पौष मा​ह (Paush Month) का शुक्ल पक्ष चल रहा है। 15वीं तिथि को पूर्णिमा तिथि होती है। इस दिन व्रत, स्नान एवं दान (Snan Daan) का बड़ा ही महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से पुण्य लाभ होता है।

Purnima 2022
Purnima 2022

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली में चंद्र दोष (Chandra Dosh) दूर होता है, चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी की भी पूजा करने का विधान है। इस दिन ज्योतिष उपाय (Astrology Tips) करके माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है, ताकि जीवन में धन-धान्य की कमी न हो। आइए जानते हैं कि नए साल 2022 की पहली पूर्णिमा कब है?

पौष पूर्णिमा 2022 तिथि एवं दिन
पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 17 जनवरी दिन सोमवार को तड़के 03 बजकर 18 मिनट पर हो रहा है। इस तिथि का समापन 18 जनवरी दिन मंगलवार को प्रात: 05 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में पूर्णिमा तिथि 17 जनवरी को है। इस दिन ही पौष पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इस दिन साल 2022 की पहली पूर्णिमा होगी।

2022 की सबसे भाग्शाली लड़कियां, इस कारण चमकेगी किस्‍मत Lucky girls

पौष पूर्णिमा 2022 व्रत मुहूर्त
जो लोग 17 जनवरी को पूर्णिमा व्रत रखेंगे। उनके लिए उस दिन शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक है। यह अभिजित मुहूर्त है, जिसे शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।

पौष पूर्णिमा 2022 स्नान एवं दान
17 जनवरी को पौष पूर्णिमा का स्नान आप सुबह में कर सकते हैं। उस दिन स्नान के बाद किसी गरीब या ब्राह्मण को अन्न, गरम कपड़े, शक्कर, घी आदि का दान कर सकते हैं। जिन लोगों को चंद्रमा से जुड़े दान करने हैं, उनको दही, शंख, घी वाला कलश, मोती या चांदी, सफेद वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in