planet transit : सावन का महीना चल रहा है, साथ ही अगस्त का महीना भी शुरु हो चुका है। यह अगस्त का महीना चार राशि वाले जातकों के लिए कुछ खास लेकर आया है। इस महीने चार प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से चार राशि वालों के जीवन में कुछ न कुछ खास होगा और वह आनंद का अनुभव महसूस तो करेंगे, साथ ही उनके जीवन में धन आगमन के मार्ग भी प्रशस्त होंगे। planet transit
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
9 अगस्त 2021
इस दिन बुध ग्रह चंद्रमा की राशि से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे। बुध 09 अगस्त 2021 को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध 26 अगस्त 2021 सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे और फिर अपना पुनः गोचर करते हुए कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे।
11 अगस्त 2021
इस दिन सुबह 11 बजकर 20 मिनट शुक्र सिंह राशि से निकलकर बुध की कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध इस राशि में अगले 25 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद गोचर करते हुए, 06 सितंबर 2021 सोमवार को देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में विराजमान हो जाएंगे।
बढ़ा हुआ पेट करना है कम तो आज से ही अपनाएं ये Yoga Tips
17 अगस्त 2021
इस दिन सूर्यदेव देर रात 01 बजकर 05 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 शुक्रवार देर रात 01 बजकर 02 मिनट तक रहेंगे और फिर अपना पुनः गोचर करते हुए, कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे।
चौथा गोचर बुध ग्रह का है। बुध ग्रह के गोचर की अवधि लगभग 14 दिनों की होती है। ऐसे में सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में होने वाला बुध का यह गोचर कई मायनों में विशेष लाभदायक रहेगा। बुध 26 अगस्त 2021 गुरुवार की सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध यहां 22 सितंबर 2021 बुधवार शाम 07 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद पुनः गोचर करते हुए शुक्र की तुला राशि में विराजमान हो जाएंगे।
कैरियर Carrier में आ रही परेशानी तो आज से ही अपनाएं ये सरल उपाय
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को ग्रहों के इस गोचर के दौरान प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने का योग है। फिर चाहे ऑफिस हो या घर। हर जगह आपके कार्य बनते नजर आएंगे। हालांकि इस दौरान आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। लेकिन आपके पास अपने द्वारा किए जाने वाले हर कार्य के हर मिनट का विवरण होगा। जो कि आपको नित नई सफलताओं को प्राप्त करने में मददगार भी साबित होगा। जो जातक यांत्रिक उद्योग में है या शिल्पकार के रूप में कहीं कार्यरत हैं उनके लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
क्या आप जानते हैं कि किसने बनवाया था केदारनाथ मंदिर ? जानिए क्या है इसका राज
मिथुन राशि
ग्रहों के इस गोचर का मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जहां आपको कार्य के अनुसार सराहा जाएगा वहीं, व्यवसाय कर रहे जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना बन रही है। शत्रुओं से डरने की आवश्यकता नहीं है। आपको परेशान करने वाले जातक स्वयं ही परास्त हो जाएंगे। ईश्वर का नाम जपते रहें। मान-सम्मान में भी वृद्धि का योग है। घर-परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
Sawan Special : चाहते हैं सुंदर स्त्री साथ तो इस पुष्प से करें शिव का श्रृंगार
तुला राशि
ग्रहों के इस गोचर को तुला राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में भी जहां नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, तो वहीं व्यापारी जातक भी इस दौरान अपने व्यवसाय में अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। आमदनी में भी वृद्धि का योग है। इसके अलावा जो लोग कला, सांस्कृतिक चीजों, आदि से जुड़े हुए हैं, उनके लिए भी समय शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके रचनात्मक विचारों में बढ़ोतरी होगी और आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। सरकारी कर्मचारियों के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों और प्रबंधन से प्रोत्साहन और पुरस्कार मिलने के योग भी बन रहे हैं।
सावन में वास्तुदोष को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय : Vastu Tips
सिंह राशि
ग्रहों का गोचर सिंह राशि के लिए सुख-सौभाग्य में वृद्धि लेकर आया है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि होगी। इस अवधि में हमेशा खुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। साथ ही यह समय आपको अपने शरीर और फिटनेस के प्रति भी, अधिक सचेत करेगा और आप कोई भी जोखिम लेने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए समय अत्यंत शुभ है। इस दौरान आपको कार्यों की सराहना तो मिलेगी ही साथ ही कुछ बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।