Pisces Horoscope 2022 1 ganeshavoice.in Pisces Horoscope 2022 : वार्षिक मीन राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है New Year 2022
राशिफल वार्षिक राशिफल 2022

Pisces Horoscope 2022 : वार्षिक मीन राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है New Year 2022

Pisces Horoscope 2022 : वर्ष 2021 अब समाप्ति की ओर है। 11 दिन बाद हम सभी नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। 2020 की भांति 2021 में भी कोरोना का प्रकोप रहा। बहुत से लोग वर्ष 2021 को भी अपने लिए अनलकी मानते हैं। अब 2022 को लेकर ही आशाएं व्यक्त की जा रही हैं। ऐसे में हमारे ज्योतिषाचार्यों की टीम ने वर्ष 2022 को लेकर सभी राशि के जातकों का भविष्यफल तैयार किया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।

Pisces Horoscope 2022 1 ganeshavoice.in Pisces Horoscope 2022 : वार्षिक मीन राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है New Year 2022
Pisces Horoscope 2022

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वार्षिक राशिफल मीन राशि/ Astrology 2022 Predictions/ Pisces Horoscope 2022

वर्ष 2022 में शनिदेव का आपके धन, लाभ और महत्वाकांक्षाओं वाले भाव में उपस्थित होना, आपकी आमदनी के स्रोत्रों में वृद्धि करेगा। धन संचय करते हुए ऋण या कर्ज से छुटकारा पा सकेंगे। इसके बाद अप्रैल माह से शनिदेव की स्थिति आपको अपने परिवार से दूर करेगी। विदेश यात्रा और खर्च का भाव सक्रिय हो रहा है। संभावना है कि आपको इस दौरान किसी विदेशी यात्रा पर जाने का अवसर भी मिले, जहां आपको कुछ धन ख़र्च करना पड़ेगा। अप्रैल के मध्य से जुलाई तक, शनि आपके रोग भाव पूर्ण रूप से देखेंगे अत: सितारे आपको सेहत के प्रति सावधान रहने के संकेत दे रहे हैं।

रातों-रात अमीर बना देगा 5 रुपये के सिक्के का यह अचूक उपाय

मई 2022 में मंगल, शुक्र और गुरु बृहस्पति ग्रहों की मीन राशि में युति मानसिक तनाव में वृद्धि का कारण बनेगी। अप्रैल माह में ही मीन राशि में गुरु बृहस्पति का गोचर होगा नौकरीपेशा जातक इस समय का सबसे अधिक लाभ उठा सकते हैं। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित कर सकेंगे। अगस्त से अक्टूबर तक की अवधि भी आपके लिए सबसे अधिक उत्तम रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान आपके दूसरे भाव के स्वामी साहस व शक्ति और खुशियों के भाव में गोचर करेंगे।

वार्षिक कुंभ राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है 

इससे आपके जीवन में सकारात्मकता देखी जाएगी, जिससे आपकी सेहत में तो सुधार होगा ही, साथ ही आप कैरियर में भी इच्छा अनुसार फल प्राप्त करने में सफल होंगे।
जनवरी की शुरुआत में वृश्चिक राशि में मंगल का गोचर छात्रों को प्रभावित करेगा। उच्च परिणाम मिलने के योग बनेंगे। खासतौर से वो छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वो अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए अच्छे अंक हासिल करने में सफल होंगे।

शुरु होने वाला है पौष का महीना, इन कामों को करने से मिलेगी सूर्यदेव की खास कृपा 

मार्च माह तक की अवधि शादीशुदा जातक के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी। बुध का आपके लाभ भाव में उपस्थित होते हुए प्रेम व संबंधों के भाव को दृष्टि करना, प्रेमी जातकों के जीवन में विवाद व गलतफहमी का कारण बनेगा।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in