Palmistry : हमारे हाथों में कई रेखाएं होती हैं लेकिन हस्त रेखा (Palmistry) विशेषज्ञ मुख्यत: तीन रेखाओं (Palmistry) को बहुत महत्व देते हैं। ये तीन रेखा होती हैं हृदय रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा। हस्त रेखा विशेषज्ञ जीवन रेखा को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। कहा जाता है कि इस रेखा से व्यक्ति की उम्र का पता चलता है। आज हम आपके लिए लाएं हैं किरो हस्तरेखा शास्त्र की किताब से यह महत्वपूर्ण जानकारियां, जिसमें हस्त रेखाओं के बारे में बताया गया है।
Palmistry
जानिए कब है कुंभ संक्रांति, शुभ मुहूर्त, महत्व और सबकुछ Kumbh Sankranti 2022
जीवन रेखा अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेरती है। छोटी जीवन रेखा कम उम्र और लंबी जीवन रेखा लंबी उम्र की ओर इशारा करती हैं। अगर ये रेखा ज्यादा लंबी है तो व्यक्ति 100 से ज्यादा साल तक जिंदा रहता है। वहीं अगर ये रेखा टूटी हुए है तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है।
पांच ग्रहों का महासंयोग, इन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ Panch Grahi Yog
आयु रेखा को पितृ रेखा, प्रगूढ़ रेखा भी कहा जाता है। इस रेखा के बारे में हस्त रेखा विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर जीवन रेखा सुंदर, पुष्ट और गोलाई लिए हो तो कहा जाता है कि ऐसे लोग स्वस्थ, दीर्घायु, ऐश्वर्ययुक्त होता है। वहीं अगर ये रेखा चलते हुए बीच में जाकर पतली और कमजोर हो जाए तो जीवन के भाग में सेहत खराब रहती है। इस रेखा के बारे में कहा जाता है कि जीवन रेखा (Life Line) पीली सी हो और चौड़ी हो तो जातक की सेहत अच्छी नहीं मानी जाती।
ये पांच तरह की तस्वीर बदल सकती है आपका भाग्य Vastu Shastra
ऐसे लोगों को सेहत के प्रति सावधान रहने के जरुरत होती है। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग स्वभाव में अच्छे नहीं होते। ईर्ष्यालू स्वभाव के भी हो सकते हैं। वहीं अगर ये रेखा खंडित है तो ऐसे व्यक्ति को असफलता और अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं अगर रेखा लाल रंग की और गहरी हो तो ऐसे व्यक्ति का क्रोधी स्वभाव माना जाता है। ऐसे लोगों की सेहत ठीक नहीं रहती। अक्सर बुखार आ जाता है। अगर हाथ में स्पष्ट लंबी जीवन रेखा हो, परन्तु भाग्य रेखा और सूर्य रेखा न हो तो जीवन नीरस, एक-जैसा रहता है। कोई खास घटना नहीं होती। पैसा इकट्ठा करने के नीचे जीवन रेखा जंजीरदार हो तो बचपन में सेहत अच्छी नहीं रहती है।
बेस्ट कपल साबित होते हैं इन राशि के लड़का लड़की Valentine’s Day 2022
इस रेखा से किसी भी व्यक्ति की आयु का पता किया जा सकता है। अगर चंद्र पर्वत को छूती हुई जीवन रेखा शुक्र के पर्वत को अधिक घेरे में लेती है, तो उसकी लंबाई बढ़ जाती है। इस दिशा में व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है।
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मणिबंध पर एक ही रेखा हो तो उस व्यक्ति की आयु 25 वर्ष तक होती है। जबकि मणिबंध पर दो रेखा होती हैं तो जातक की उम्र 50 वर्ष तक होती है। वहीं तीन रेखाएं 75 वर्ष से अधिक के जीवन की तरफ इशारा करती हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।