New Year Vastu Tips : वास्तु के अनुसार कुछ पौधों को अगर दिशा के अनुसार लगाया जाए तो ये काफी शुभ परिणाम देते हैं। इन्हें गुडलक प्लांट भी कहा जाता है। नया साल 2022 आने वाला है, ऐसे में आप भी इन पौधों को घर में लाकर नए साल की शुरुआत करें। ताकि आपकी किस्मत भी सालभर चमकती रहे।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बरगद
बरगद का पौधा सामान्यत: लोग घर में लाकर नहीं लगाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे किसी गमले में लगा सकते हैं या घर से थोड़ी दूरी पर लगाएं। बरगद के पौधे को हमेशा घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये पौधा आसपास का वातावरण शुद्ध करता है और सभी मनोकामनाएं पूरी करता है। लेकिन इसे कभी पश्चिम दिशा में न लगाएं।
30 दिसंबर से शुरू होगा इन राशि वालों का अच्छा समय
मनीप्लांट
मनीप्लांट को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार में आय के नए स्रोत खुलते हैं। माना जाता है कि मनीप्लांट जितना हरा-भरा होगा, आपके घर में आर्थिक स्थितियां उतनी ही बेहतर होंगी। इसे हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर के वास्तु दोष समाप्त होते हैं।
पीपल के पेड़ से मिलता है मनचाहा वरदान, ऐसे करें पूजा
अशोक का पौधा
अशोक का पौधा पॉजिटिव एनर्जी से भरा होता है और अत्यंत शुभ फल देने वाला माना गया है। इसे घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर के आसपास लगे अन्य अशुभ पौधों के दोष भी समाप्त हो जाते हैं और सकारात्मकता आती है।
2021 के आखिरी प्रदोष व्रत पर बन रहा खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को शास्त्रों में पूज्यनीय माना गया है। इसे घर की बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि ये पौधा घर में लगाने से वास्तुदोष समाप्त होता है और परिवार में खुशहाली आती है। तुलसी के पौधे के नीचे नियमित रूप से दीपक जलाने से परिवार में सुख और समृद्धि का वास होता है। लेकिन तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।