Navratri 2022

नवरात्रि में रह गए केवल तीन दिन, शुरू कर दें ये तैयारियां, मां की बरसेगी कृपा Navratri 2022

Navratri 2022 : हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि (Navratri 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इन दिनों माता के 9 (Navratri 2022) स्वरूप की पूजा- अर्चना की जाती है। इन नौ दिनों में भक्तों को कई तरह के नियमों के पालन करने होते हैं। साथ ही लोगों ने अभी से नवरात्रि की तैयारी शुरु कर दी है। वहीं नवरात्रि के दिनों में लोग घर में अखंड ज्योति जलाते हैं। इसलिए घर से बाहर निलकना संवंभ नहीं हो पाता। इसलिए मां के आगमन से पहले ये कुछ खास काम कर लेने पूजा- पाठ में किसी तरह की बाधा नहीं आती है और नियमों का पालन आसानी से हो जाता है। आइए जानते हैं पूजन सामग्री, श्रृंगार सामग्री के बारे में…

Navratri 2022

Navratri 2022
Navratri 2022

चैत्र शुरु होने के 15 दिन बाद से क्यों शुरु होता है हिंदू नववर्ष Hindu NavVarsh 2022

Navratri 2022 घर की सफाई कर लें
नवरात्र ने पहले घर की सफाई अच्छे से कर लें। खासकर उस स्थान की जहां कलश स्थापना की जाएगी। साथ ही मंदिर की भी अच्छे से सफाई कर लें। मान्यता है कि जिस घर पर गंदगी रहती है, वहां से माता रानी रूठ कर चलीं जातीं हैं। इसलिए घर की सफाई बहुत जरूरी है।

Navratri 2022 घर के दरवाजे पर स्वास्तिक बना लें
नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले अपने मुख्य द्वार पर माता के स्वागत के लिए स्वास्तिक बना लें। मान्यता है ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होतीं हैं और घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है।

Navratri 2022
Navratri 2022

चैत्र नवरात्रि पर अपनाए ये नियम, घर में आएगी सुख- समृद्धि Chaitra Navratri 2022

कलश स्थापना के लिए सामग्री मंगवा लें
हिंदू धर्म में हर मांलगिक और शुभ कार्य से पहले कलश स्थापना की जाती है। मान्यता है कलश से मुख में विष्णु जी, कंठ में भगवान शिव और मूल में ब्रह्रा जी निवास करते हैं। इसलिए कलश स्थापना के लिए मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, मिट्टी का ढक्कन, कलावा, जटा वाला नारियल, जल, गंगाजल, लाल रंग का कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, मौली, थोड़ा सा अक्षत, हल्दी-चूने से बना तिलक आदि पहले से लाकर रख लें।

अप्रैल में चमकेगा इन राशि वालों का भाग्‍य! जानें अपना मासिक राशिफल April Horoscope 2022

व्रत का सामान मंगा लें
अगर आप नौ दिन व्रत रखते हैं तो कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली आदि मंगवा लें।

पूजा के लिए आवश्यक सामग्री
नव दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर, फूल, फूल माला, आम के पत्ते, चौकी में बिछाने के लिए लाल रंग का कपड़ा, बंदनवार, सिंदूर, सोलह श्रृंगार (बिंदी, चूड़ी, तेल, कंघी, शीशा आदि), पान, सुपारी, लौंग, बताशा, हल्दी की गांठ, थोड़ी पीसी हुई हल्दी, आसन, चौकी, मौली, रोली आदि बाजार से मंगवा लें।

Navratri 2022
Navratri 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।