Navratri 2022: इस बार चैत्र नवरात्रि (Navratri 2022) 2 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। मां दुर्गा की उपासना का यह ( Navratri 2022) पर्व 11 अप्रैल तक चलेगा। नवरात्रि की पूरी अवधि में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। कई भक्त नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। दरअसल नवरात्रि में इसका पाठ विशेष फलदायी माना गया है। दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ करने में सामान्य तौर पर 3 घंटे का समय लगता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोगों के पास दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ करने के लिए समय नहीं होता।
ऐसे में जानते हैं कि (Navratri 2022) दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ का लाभ पाने के लिए आसान उपाय क्या है। कहते हैं कि इस उपाय को भगवान शिव ने बताया था।
Navratri 2022
जानिए चैत्र नवरात्रि में किन पर बसरेगी मां दुर्गा की कृपा Chaitra Navratri Rashifal 2022
हिंदू नववर्ष 2079 में हो सकती है ये 10 बड़ी घटनाएं, जानें अभी Hindu new year
Navratri 2022 दुर्गा सप्तशती में हैं 13 अध्याय और 3 चरित्र
दुर्गा सप्तशती में 13 अध्याय हैं। जिन्हें 3 चरित्रों में बांटा गया है। लगभग हर अध्याय में देवी दुर्गा की स्तुति की गई है। दुर्गा सप्तशती के प्रथम चरित्र में मधु-कैटभ वध का वर्णन किया गया है। मध्यम चरित्र में महिषासुर के संहार का वर्णन है। वहीं उत्तर चरित्र में शुम्भ-निशुम्भ वध और देवी मां से मिलने वाले वरदान का वर्णन है।
इन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत! लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा Jyotish
Navratri 2022 कैसे करें दुर्गा सप्तशती का पाठ?
कम समय में दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले कवच, कीलक और अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके बाद कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इस तरह से पाठ करने पर दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ का फल मिलता है।
इन राशि वालों की किस्मत खोलेंगे शुक्र! नौकरी-व्यापार में होगा जबरदस्त लाभ Shukra Gochar
Navratri 2022 भगवान शिव ने बताया था ये उपाय
पौराणिक मान्यता के अनुसार, दुर्गा सप्तशती के इस पाठ का उपाय भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया था। इस उपाय को बताते हुए भगवान शिव ने माता पार्वती से कहा था कि इस प्रकार पाठ करने से संपूर्ण दुर्गा सप्तशती के पाठ का फल मिलता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
जानिए नव संवत्सर 2079 के कौन हैं राजा और मंत्री, सभी ग्रहों की बदलेगी चाल hindu nav varsh
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।