Natural disaster 2022 : राहु-केतु का अशुभ प्रभाव (natural disaster) किसी भी व्यक्ति के मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकता है, (natural disaster) वहीं शुभ प्रभाव देने पर उच्च पद पर भी बैठा सकता है। ये ग्रह 18 महीने में राशि बदलते हैं और हमेशा वक्री यानी उल्टा ही चलता है। इस बार राहु-केतु 11 अप्रैल को राशि बदलेंगे। इन दोनों ग्रहों का ये राशि परिवर्तन देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से देश-दुनिया पर प्राकृतिक आपदा आने के योग बन रहे हैं। आगे जानिए राहु-केतु के राशि परिवर्तन से जुड़ी खास बातें…
Natural disaster : इन राशियों में प्रवेश करेंगे राहु-केतु
Solar eclipse 2022 साल का पहला सूर्य ग्रहण, किस राशि पर कैसा प्रभाव
ज्योतिष के अनुसार, वर्तमान में राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में स्थित हैं। 11 अप्रैल को उल्टी चाल चलते हुए राहु मेष में और केतु तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन के 18 साल पहले राहु-केतु इन राशियों में स्थित थे। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, मंगल और राहु एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। वहीं तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। केतु और शुक्र, ये दोनों ग्रह समभाव माने जाते हैं। ये योग शुभ और अशुभ दोनों तरह के फलों को देने वाला रहेगा।
Astro Remedies आर्थिक तंगी आने के संकेत भी देता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे
ऐसा हो सकता है असर
– राहु-केतु के राशि परिवर्तन से देश-दुनिया में प्राकृतिक आपदा आने के योग बन सकते हैं। तेज गर्मी के कारण बीमारियां बढ़ेंगी और बारिश कम होने से कुछ स्थानों पर अकाल की स्थिति भी बन सकती है।
– राहु-केतु के प्रभाव से राजनीति के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर जनता में तनाव बढ़ सकता है। केतु के तुला में होने से झूठी बातें ज्यादा तेजी से फैलेंगी। अफवाहों के कारण प्रशासन को परेशान होना पड़ सकता है।
– संक्रांमक रोग से लोग परेशान रहेंगे। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह अशुभ है उन्हें त्वचा रोगों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों की फसलों पर टिड्डियों और अन्य कीटों का आक्रमण हो सकता है। किसानों को अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी।
bracelet benefits इस धातु का कड़ा पहनने से मां लक्ष्मी करती हैं पैसों से मालामाल
12 राशियों पर प्रभाव
1. राहु-केतु के राशि परिवर्तन से मेष, कर्क, कन्या, मकर राशि के लोगों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ काम करना होगा, नहीं तो इन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
2. राहु-केतु का परिवर्तन वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रह सकता है। इन लोगों को धन लाभ के साथ ही मान-सम्मान मिल सकता है।
3. मिथुन और मीन राशि के लिए समय सामान्य रह सकता है। इन लोगों को मेहनत के अनुसार मिलता रहेगा। इन राशि वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही खुश होने की।
4. राहु-केतु से संबंधित दोष दूर करने के लिए राहु-केतु के उपाय करें और साथ ही भैरव महाराज और शनिदेव की भी पूजा करें।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।