Married Women 1
ज्योतिष जानकारी राशिफल लाल किताब

ससुरालियों के लिए मां लक्ष्मी का रुप होती है इस तरह की लड़कियां : Name Astrology

Name Astrology: शादी के बाद हर लड़का-लड़की के जीवन में बदलाव होते हैं। कई बार ये देखने को मिलता है कि किसी लड़की के ससुराल में जाने से अचानक से सभी लोगों की तरक्की होने लगती है। ससुराल के लोगों की दिक्कतें दूर होने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ये लड़की के शुभ ग्रह-नक्षत्रों के कारण होता है। इसके अलावा कुछ अक्षर ऐसे माने जाते हैं जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो अपने पति और उनके परिवार वालों के लिए लकी साबित होती हैं।

Married Women 1

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

D नाम वाली लड़कियां:
जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D होता है वो अपने पति के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये लड़कियां जिस घर में बहू बनकर जाती हैं वहां धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती। इन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। D अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां पैसों के मामले में काफी लकी साबित होती हैं।

G नाम वाली लड़कियां:
इसी तरह से जिन लड़कियों का नाम G अक्षर से शुरू होता है वे भी अपने ससुराल के लिए लकी मानी जाती हैं। इनके आने से पति ही नहीं बल्कि उनके परिवार वालों की भी जिंदगी खुशियों से भर जाती है। इन्हें माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।

जानिए क्या है स्वास्तिक की कहानी, भगवान गणेश से जुड़ा है रहस्य 

K नाम वाली लड़कियां:
इस अक्षर से शुरू होने वाली नाम की लड़कियां भी माता लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। ये जिस घर में रहती हैं वहां धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती। इन्हें बेहद ही प्यार करने वाला पति और ससुराल मिलता है। माना जाता है ये जिस घर में शादी करती हैं वहां के लोगों की सुख सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहती।

L नाम वाली लड़कियां:
जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वे भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना कभी नहीं करना पड़ता। माता लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा रहती है। इनके होने से पति का करियर भी खूब चमकने लगता है।

Dussehra Pujan Time : 15 अक्टूबर को विजय दशमी, किस मुहूर्त में करें पूजन

P नाम वाली लड़कियां:
इस नाम की लड़कियों का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है। क्योंकि इन्हें काफी प्यार करने वाला पति और ससुराल मिलता है। ससुराल के सभी लोग इनका काफी सम्मान करते हैं। ये अपने पति और उनके परिवार वालों के लिए काफी लकी साबित होती हैं। शादी के बाद से इनके ससुराल के लोगों की तरक्की होने लगती है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Name Astrology
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in