Mercury Transit : 4 फरवरी 2022 से बुद्धि, कारोबार के कारक ग्रह बुध (Mercury Transit) मार्गी हो चुके है। (Mercury Transit) इसका सीधा असर लोगों की संवाद, तर्क, बुद्धि और धन पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध की बदली (Mercury Transit) चाल 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा असर डालेगी। ये असर शुभ और अशुभ दोनों होंगे। दरअसल, बुध की सीधी चाल 3 राशि वालों के लिए बहुत शुभ और 1 राशि के जातकों को अशुभ फल देने वाली है। जानते हैं मकर राशि में मार्गी हो रहे बुध इन 4 राशि वालों की जिंदगी में क्या बड़े बदलाव ला रहे हैं।
Mercury Transit इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ
लिविंग रूम से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए अपनाएं टिप्स
फरवरी में खरीदारी के 16 शुभ मुहूर्त व शुरू होगा फाल्गुन
मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए बुध की सीधी चाल बहुत शुभ साबित होगी। उनके करियर में जबरदस्त तरक्की होगी। कामयाबी का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ता ही जाएगा। नए ऑफर मिलेंगे, कामों की तारीफ होगी। आपकी आय बढ़ेगी। कुल मिलाकर समय बहुत अच्छा रहेगा। रोजाना 41 बार ऊं नमो नारायण मंत्र का जाप सफलता को दोगुना कर देगा।
तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध हैं ये 4 श्मशान Gupt Navratri 2022
वृषभ राशि (Taurus): मार्गी बुध वृषभ राशि के जातकों के लिए भी बहुत शुभ रहेंगे। अब तक रुके हुए काम बनने लगेंगे। पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। खासतौर पर कारोबारियों को बहुत लाभ होगा। आपका बिजनेस बढ़ेगा। विदेशों से लाभ होगा। रोजाना 32 बार ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जाप करें।
ग्रहों का दुर्लभ योग, प्रभावित हो सकते हैं विधानसभा चुनाव नतीजे Graha Yoga
मकर राशि (Capricorn): बुध की सीधी चाल स्थिति मकर राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी क्योंकि बुध इसी राशि में वक्री थे और अब मार्गी हो रहे हैं। करियर में आ रही मुश्किलें खत्म होंगी। सफलताएं मिलने लगेंगी। आपको धन लाभ होगा। विदेश यात्रा हो सकती है। नारायणीयम् का पाठ करने से लाभ होगा।
इन राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल मचाएगा राहु Rahu 2022
इस राशि वालों को होगा नुकसान
धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के लोगों के लिए बुध का यह गोचर अशुभ है। उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके पीछे वजह ज्यादा खर्चे या कहीं पैसे का फंसना हो सकती हैं। आप संभलकर चलें, करियर के लिए भी यह समय कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। अपनी आंखों का ध्यान रखें। रोज सुबह 108 बार ऊं नमो नारायण मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।