Mars Transit 2022

मंगलवार से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत! Mars Transit

Mars Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार (Mars Transit) हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर प्रवेश करता है। (Mars Transit) ग्रहों का यह राशि परिवर्तन किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि साहस और शौर्य के दाता मंगल 17 मई को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…

Mars Transit 2022

Mars Transit 2022
Mars Transit 2022

वृष राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपके 11वें भाव में भ्रमण करेंगे।। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में निवेश के लिए भी समय अनुकूल है।

साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। साथ ही इस समय वरिष्ठजनों और सीनियर का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपके सप्तम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको लाइफ पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है या फिर आप साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं।

पूर्णिमा और सोमवार का शुभ योग, ये उपाय बचा सकते हैं परेशानियों से

इन नक्षत्रों में जन्में लोगों के पास होती है सुपर पॉवर! Nakshatra

Mars Transit 2022
Mars Transit 2022

मिथुन राशि: मंगल का गोचर आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करेंगे। जिसे कर्म और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं।

साथ ही इस दौरान व्यापार का भी विस्तार हो सकता है। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी फायदा हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी नई डील भी फाइनल हो सकती है। साथ ही बिजनेस में निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है। वहीं जब कोई ग्रह दशम, 11 और दूसरे भाव में गोचर करता तो व्यक्ति को फायदा होता है।

चंद्रग्रहण इन राशियों को दिला सकता है जबरदस्त लाभ Lunar Eclipse 2022

शनि जयंती पर ये एक काम करने से होगा बड़ा धनलाभ Shani Jayanti 2022

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली से मंगल ग्रह का गोचर नवम भाव में होगा। जिसे जिसे भाग्य और विदेश भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही बहुत दिनों से अटके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। वहीं इस दौरान आप कारोबार के सिलसिले से किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में फायदे संकेत हैं।

वहीं प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपकी आध्यात्म मे रूचि बढ़ सकती है। साथ ही किसी परीक्षा में सफलता हाथ लग सकती है। वहीं अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं समय अनुकूल है।

Mars Transit 2022
Mars Transit 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।