mangal dev ganeshavoice.in मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा Mars Transit 2021
ग्रह गोचर राशिफल

मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा Mars Transit 2021

Mars Transit 2021: दिसंबर के महीने में चार ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसलिए ज्योतिष लिहाज से दिसंबर का महीने बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबसे पहले 5 दिसंबर को मंगल ग्रह तुला राशि से निकलर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

mangal dev ganeshavoice.in मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा Mars Transit 2021

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

बता दें कि 22 अक्टूबर से मंगल, तुला राशि में विराजमान हैं। 5 दिंसबर से राशि परिवर्तन के बाद मंगल ग्रह 4 जनवरी तक वृश्चिक में ही रहेंगे। वहीं 8 दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 10 दिसंबर को बुध का राशि परिवर्तन होगा और 16 दिसंबर को सूर्य, धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

5 दिसंबर को मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से 4 राशि के लोगों की किस्मत खुल जाएगी। इस दौरान उन्हें समाज में खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, साथ ही धन में भी वृद्धि होगी। जानिये कौन-सी हैं वह 4 राशियां-

बेरोजगारी से परेशान हैं तो ये उपाय बनाएंगे आपके काम 

मेष राशि
मंगल के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस दौरान उन्हें धन लाभ होगा। व्यवसायी जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता आएगी। साथ ही मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मंगल के राशि परिवर्तन से परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि
5 दिसंबर को मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के सभी काम बन जाएंगे। इस दौरान मां लक्ष्मी इन पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम की भी शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही मंगल के राशि परिवर्तन से दांपत्य जीवन भी काफी सुखमय रहेगा।

2022 में इन राशियों पर रहेगी शनि की नजर, जानिए अपने बारे में 

कर्क राशि
इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर काल नए अवसर लेकर आएगा। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

Tagged Mars Transit 2021
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in