Mahashivratri 2022 : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) को बहुत महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। शिवभक्त (Mahashivratri 2022) इस दिन व्रत करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं। इस साल 1 मार्च 2022, मंगलवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। यानी कि मार्च महीने की शुरुआत ही बेहद शुभ दिन से हो रही है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार यह महाशिवरात्रि कुछ राशि वाले लोगों के लिए किस्मत बदलने वाली साबित हो सकती है। महाशिवरात्रि के दिन से लेकर पूरे एक महीने तक इन राशि वालों को जमकर लाभ होगा। उन्हें पूरे महीने किसी भी तरह की समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
Mahashivratri 2022 Horoscope
ऐसी लड़की से शादी करके तबाह हो जाते हैं लड़के, ऐसे करें पहचान samudra shastra
बहुत शर्मीले होते हैं इन राशि के जातक, जानें अपने बारे में Shy Zodiac Signs
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को मार्च 2022 धन लाभ कराएगा। जॉब-बिजनेस में फायदे के योग बनेंगे। यह महीना आत्मविश्वास बढ़ाएगा। हर काम में सफलता मिलेगी। पद और मान सम्मान मिलेगा। किस्मत की मदद से काम न केवल आसानी से पूरे होंगे बल्कि आपके कामों की तारीफ भी होगी। शुभ समाचार मिलेंगे।
इन राशि वालों पर हमेशा रहती है महादेव की कृपा, पूरी होती है हर कामना Mahashivratri 2022
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों को मार्च का महीना नौकरी और व्यापार दोनों के लिए शुभ रहेगा। कारोबार में बड़ा फायदा होगा तो नौकरी करने वालों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। प्रमोशन और वेतनवृद्धि मिलने के पूरे योग हैं। नए काम शुरू करने वालों को भी सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
141 दिन इन राशि वालों को कष्ट देंगे शनि, जानें उपाय shani vakri 2022
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्च 2022 का भविष्यफल कहता है कि उन्हें यह महीनेा हर काम में शुभ फल देगा। नई नौकरी मिल सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा, धन संबंधी समस्याएं खत्म होंगी। पैसे के साथ-साथ पद और सम्मान भी मिलेगा। निवेश करने के लिए अच्छा समय है।
हर बिगड़े काम को बनाकर सफलता देते है लौंग के ये उपाय Astro Remedy
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए मार्च 2022 ढेर सारी खुशियां लाएगा। करियर में सफलता मिलेगी। कारोबारियों की बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पुराना लेन-देन निपटाने के लिए अच्छा समय है। धन लाभ होगा। पैसे आने के नए रास्ते बनेंगे। यह महीना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। लेन- देन के लिए समय शुभ है। सम्मान मिलेगा। कुल मिलाकर यह समय चौतरफा लाभ देने वाला है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।