ddguPPra 1
जीवन मंत्र ज्योतिष जानकारी राशिफल

इन बातों से चली जाती है घर की सुख सृ​मद्धि, आप भी ​रखिए ध्यान… Laxmi

Laxmi : मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में वैभव, धन और सुख- समृद्धि आती है। कई लोग इस दिन तरह तरह के उपाय करते हैं। वहीं कुछ लोग मां लक्ष्मी Laxmi को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके खाने बनाने और खाने के तरीके से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ddguPPra 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

हिंदू धर्म में भोजन का खास महत्व है। शास्त्रों में भी अन्न का अनादर करने को पाप माना गया है। इसलिए घर के बड़े कहते हैं कि कभी भी भोजन का अपमान नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खाना बनाते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। हिंदू धर्म में खाना बनाने और खाने के नियमों और तरीकों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा कई चीजों को रात में खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। सेहत खराब होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है। इसलिए रात के समय इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

लड़कियों को इंप्रेस करने में माहिर होते हैं इन राशियों के लड़के : girls

रात को न खाएं ये चीजें
रात को दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है, लेकिन दही खाना नुकसानदायक है। ऐसा इलसिए क्योंकि दही का तासीर ठंडा होता है जिसे खाने से सर्दी- जुकाम होता है। इसके अलावा खाने में आलू, चावल और सत्तू नहीं खाना चाहिए। मान्यता है कि इस तरह का भोजन करने से घर में पैसों की दिक्कत होती है।

महा शिवरात्रि 6 अगस्त 2021 को है, जानिए मुहूर्त और चमत्कारी उपाय

दिशा का खास ध्यान रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें दिशा का खास योग होता है। हमेशा उत्तर और पूर्व दिशा में मुंह करके भोजन करना चाहिए। इसके अलावा जूते- चप्पल पहनकर भोजन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि खाना खाने की सबसे अच्छी जगह रसोई होती है। इससे राहु ग्रह शांत होता है, साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।

सावन के महीने में इन तीन राशि वालों को मिलता है भोलेनाथ का आशीर्वाद

स्नान करने का बाद खाना बनाएं
कई लोग स्नान करने के बाद ही खाना बनाते हैं। कहते हैं इससे घर में बरकत होती है। इसलिए घर की महिलाएं सुबह- सुबह स्नान और पूजा करने के बाद खाना बनाती हैं। मान्यता है कि रोटी के पहले 3 निवाले गाय, कुत्ते और कौवे के लिए निकालकर रख लें। इसके बाद अग्निदेवता को भोग लगाने के बाद सबको खाना खिलाएं।

दूसरों की पीठ में छूरा घोंपने से नहीं कतराते इन राशि के लोग

टूटे- फूटे बर्तन में खाना न खाएं
मान्यता है कि खाना कभी हाथ में या टूटे- फूटे बर्तन में नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा पीपल और वट वृक्ष के नीचे बैठकर कभी भोजन न करें। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। कभी भी अन्न को फेंकना नहीं चाहिए।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged laxmi
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in