lal kitab copy 1 ganeshavoice.in भाग्योदय करने के लिए बेहद ही कारगर हैं ये सरल से उपाय Lal Kitab ke upay
राशिफल लाल किताब

भाग्योदय करने के लिए बेहद ही कारगर हैं ये सरल से उपाय Lal Kitab ke upay

Lal Kitab ke upay : यूं तो हो या वास्तु या कुछ और हर जगह जीवन को सुखमयी बनाने के कई तरीके बताए गए हैं। वहीं इसी तरह लाल किताब Lal Kitab ke upay में भी जीवन को सुखमयी बनाने के अनेक उपाय बताए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको लाल किताब के 15 उन उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिनके संबंध में लाल किताब  (Lal Kitab ke upay ) के जानकार एलके श्रीवास्तव का कहना है कि माना जाता है ये उपाय आपके जीवन को खुशियों से भरने के साथ ही आपकी किस्मत को बदलने का भी काम करते हैं।

lal kitab copy 1 ganeshavoice.in भाग्योदय करने के लिए बेहद ही कारगर हैं ये सरल से उपाय Lal Kitab ke upay

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

Lal Kitab ke upay
1-इन उपायों के तहत पीपल, वट, केले और नीम के पेड़ों में नियमित तौर से पानी देना चाहिए, साथ ही सफाईकर्मियों को कुछ पैसे दान करें।
2-माथे पर हर रोज केसर या चंदन का टीका लगाएं।
3. सुबह के समय हर रोज Hanuman मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4-अपने घर में हमेशा गुड़ रखें और समय-समय पर इसे स्वयं खाएं और अपने परिवार में भी दें।
5-वास्तुदोष दूर करने के लिए कपूर को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। ऐसे में यदि कोई वास्तु दोष सीढ़ी, शौचालय या दरवाजे में हो तो उस स्थान पर एक कपूर रखना चाहिए।
6-कन्याओं को बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां दान करनी चाहिए।
7-हर रोज कुत्ते को रोटी खिलाएं, काले कुत्ते को रोटी खिलाना बहुत अच्छा माना जाता है।
8-धन समस्या से निजात् पाने के लिए हमेशा अपनी जेब में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अवश्य रखें।

सुंदरकाण्ड Sunderkand का पाठ करने के चमत्कारिक 10 फायदे

लाल किताब  (Lal Kitab ke upay) के  मुताबिक लाल किताब के अनुसार चांदी एक चमत्कारी पदार्थ है। ऐसे मे ना केवल चंद्रमा औऱ शुक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए बल्कि सुख समृद्धि प्राप्ति के लिए भी चांदी का एक चौकोर टुकड़ा हमेशा जेब में रखना चाहिए।
लाल किताब के अनुसार माना जाता है कि धन संपत्ति में निरंतर वृद्धि के साथ ही कारोबार में आने वाली तमाम बाधाएं चांदी से दूर होती हैं।
इसके अलावा व्यापार, रोजगार और भविष्य में आने वाली सभी बाधाओं को भी जेब में रखा चांदी का चौकोर टुकड़ा दूर करता हैं।
वहीं कुंडली में राहु दसवें भाव में होने पर केतु चौथे भाव में होता है तो इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए भी जेब में चांदी का चौकोर टुकड़ा बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इसके अतिरिक्त चांदी का चौकोर सिक्का ग्रह नक्षत्रों के बुरे प्रभावों से भी रक्षा करता है।

Rahu राहू है मतवाला हाथी, ले जाता है फर्श से अर्श तक जानिए कैसे

बढ़ाता है धन की आवक : लाल किताब के अनुसार धन की देवी महालक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए तिजोरी में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखना चाहिए। इसके लिए आप तिजोरी में चांदी की डिब्बी में पानी भरकर भी रख सकते हैं, वहीं पानी सूख जाने पर उसमें फिर से पानी भर कर रख दें। दरअसल माना जाता है कि तिजोरी में चांदी का टुकड़ा रखने से घर में सुख समृद्धि के साथ ही धन की आवक बढ़ती है।
9. मंदिर के पुजारी या अपने गुरु को पीला कपड़ा दान करना चाहिए।
10. कपूर को सुबह-शाम घर में जलाना चाहिए।
11. तांबे का सिक्का कराता है भाग्योदय: लाल किताब के अनुसार जिसकी कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य हो उसके लिए तांबे का सिक्का गले में धारण करना, सबसे उचित माना गया है। दरअसल माना जाता है कि तांबे के सिक्के के बीच में एक छेद करके लाल या सफेद धागे से बांधकर गले में पहनने से भाग्य उदय होता है।

आपका बिगड़ा भाग्य बना सकते हैं सौंफ saunf के कुछ दाने, जानिए अभी

ग्रहों की समस्या से मुक्ति पाने के लिए…
: गुरु-का उपाय- माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं, पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं, चने की दाल दान करें।
: चन्द्र का उपाय- दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रख कर सोएं और अगले दिन कीकर की जड़ में सारा जल डाल दें।
: केतु का उपाय- काले और सफेद तिल बहते पानी में बहाएं।
: मंगल – का उपाय- सफ़ेद सुरमा आंखों में लगाए, बहते पानी में रेवड़िया, बताशे, शहद व सिंदूर बहाएं।
: शनि – का उपाय- कीकर की दातुन करें, पेड़ों की जड़ों में तेल डालें।
: शुक्र – का उपाय- ज्वार, घी, चरी, कर्पुर, दही का दान करें, सुगंधित पदार्थो का प्रयोग करें।
: सूर्य – का उपाय- बहते पानी में गुड, ताम्बा या ताम्बे का सिक्का बहाए।
: बुध – का उपाय- कन्याओं को हरे वस्त्र और हरी चुड़िया दान करें, दांत साफ रखें।
: राहू-का उपाय- जौ को दूध से धोकर बहते पानी में बहाएं, मूली का दान करें या कोयला बहते पानी में बहाएं, जेब में चांदी की ठोस गोली रखें।

आजमायें ये पांच उपाय और अपने व्यापार को फलता फूलता देखे

12. पानी को चांदी या तांबे के गिलास में पीने से लाभ होता है।
13. पक्षियों, चींटियों, गायों, कौवे, कुत्तों आदि के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करना लाभदायक होता है।
14. पानी से भरे नारियल को अपने परिवार पर गोल घुमा कर नदी में बहाने या जलाने से कई समस्याओं का अंत होता है।
15. रेवड़ी और बताशे बहते पानी में डालने से मंगल ग्रह से राहत मिलती है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Lal Kitab ke upay, Lal Kitab remedies
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in