Shani Dev एक ऐसा ग्रह है जो अगर देने पर आये तो संभाले नही संभालता I लेकिन शनि कुंडली में अनुकूल होना चाहिए I शुभ स्थिति में होना चाहिए I हम सभी चाहते हैं कि शनि देव की हम पर कृपा दृष्टि बनी रहे लेकिन अपने रोज के जीवन में हम जो गलतियां करते हैं उनसे वे नाराज हो जाते हैं। पूजा पाठ और मंत्र से ज्यादा जरूरी है अपनी जीवनशैली में अपनाएं कुछ अच्छी बातें ताकि शनिदेव प्रसन्न रहें प्रसन्न। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय करने चाहिए।
आज है गुरु पूर्णिमा का पर्व, शुभ मुहूर्त और उपाय : Guru Purnima 2021
शनिवार को तेल मालिश कर नहाना चाहिए।
शनि को दरिद्रों के नारायण भी कहते हैं इसलिए दरिद्रों की सेवा से भी शनि प्रसन्न होते हैं।
असाध्य रोगों से ग्रस्त व्यक्ति को काला छाता, चमडे के जूते चप्पल पहनाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
नागपंचमी Nagpanchmi पर राहू शांति के लिये क्या करे जिससे शुभ फल मिले
शनि देव को उड़द की दाल की बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय है अत: शनिवार को लड्डू का भोग लगाकर बांटना चाहिए।
शनि देव को वृद्धावस्था का स्वामी कहा गया है, जिस घर में माता पिता व वृद्धजनों का सम्मान होता है उस घर से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं तथा जिस घर मेंवृद्ध का अपमान होता है उस घर से खुशहाली दूर भागती है।
लोहे की कोई वस्तु शनि मंदिर दान करनी चाहिए। वह वस्तु ऐसी हो जो मंदिर के किसी काम आ सके।
अनोखा उपाय Unique Remedy …चमक उठेगी आपकी किस्मत
शनि मंदिर से शनि रक्षा कवच या काला धागा हाथ में बांधने के लिए अवश्य लें।
शनि से उत्पन्न भीषण समस्या के लिए भगवान भोलेनाथ व हनुमान जी की पूजा एक साथ करनी चाहिए। शनि चालीसा, शिव चालीसा, बजरंगबाण, हनुमान बाहुक व हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
शनि संबंधी कथा पढ़ें।
शनि मंदिर में बैठकर ‘ॐ शं शनिश्चराय नम:’ का जाप करना चाहिए।