
Horoscope 2022 : वर्ष 2022 शुरु होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। नए साल को लेकर लोगों ने ढेर सारी योजनाएं बनाईं हैं, वहीं कुछ उम्मीदें भी लगाईं हैं। जो लोग साल 2021 में शादी के बंधन में नहीं बंध पाए वे बेसब्री से अपनी जिंदगी में पार्टनर की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं। 2022 में शादी होने की आस लगाकर बैठे इन लोगों में से 5 राशि वाले जातकों की यह इच्छा पूरी होने जा रही है। शनि और गुरु की कृपा से ये लोग शादी के बंधन में बंधेंगे। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो भाग्यशाली लोग जो अब एक से दो होने जा रहे हैं।

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ और मैरिड लाइफ के लिए साल 2022 शानदार साबित होगा। उन्हें लाइफ पार्टनर मिलने के प्रबल योग हैं। पहली तिमाही के बाद वे कभी भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे भी ज्यादा खुशी की बात ये है कि उन्हें मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा।
सिंह (Leo)
साल 2022 में सिंह राशि के जातकों की जिंदगी में पार्टनर की एंट्री होनी तय है। ये लोग अप्रेल महीने के बाद शादी कर सकते हैं।
शुरु होने वाला है पौष का महीना, इन कामों को करने से मिलेगी सूर्यदेव की खास कृपा
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों की पार्टनर के लिए तलाश इस साल खत्म हो जाएगी। चट मंगनी पट ब्याह जैसी स्थिति बनेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को साल 2022 एक से दो होने का मौका देगा। उन्हें न केवल पार्टनर मिलेगा, बल्कि उनका प्यार परवान भी चढ़ेगा। कुछ ही समय में शहनाइयां भी बज सकती हैं।
वार्षिक कुंभ राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है New Year 2022
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए अप्रेल में होने जा रहा गुरु का गोचर शुभ साबित होगी। यह गोचर उनकी शादी का प्रबल योग बनाएगा। साथ ही गुरु की कृपा से दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।