Holi 2022 : फाल्गुन मास की पूर्णिमा को (Holi 2022) होलिका दहन होगा और उसके अगले दिन रंग वाली होली खेली (Holi 2022) जाएगी। इस साल 17 मार्च 2022, गुरुवार को होलिका दहन होगा। होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा करने की जाती है और इस दिन किए गए कुछ खास उपाय खूब लाभ देते हैं। होलिका की पूजा शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए और पूजा के दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
Holi 2022 होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त
चेहरे के आकार से जानिए व्यक्ति से जुड़े गहरे राज Samudrik shastra
Success Mantra जीवन में पाना चाहते हैं बड़ी सफलता तो जरूर जान लें ये बातें
इस साल होलिका की पूजा करने और दहन करने का शुभ मुहूर्त 17 मार्च 2022 की रात 09:06 बजे से 10:16 मिनट तक रहेगा। यानी कि होलिका दहन के लिए केवल 1 घण्टा 10 मिनट का समय मिलेगा। वहीं भद्रा पूंछ रात 09:06 बजे से 10:16 मिनट तक रहेगा। वहीं भद्रा मुख 17 मार्च की रात 10:16 बजे से मध्यरात्रि 12:13 बजे तक रहेगा।
Astrology निश्चित तौर पर अमीर बनते हैं ये लोग! पाते हैं खूब दौलत
Holi 2022 : होली पर ये उपाय दिलाएंगे हर काम में सफलता व पैसा
ये लोग न देखें जलती हुई होलिका
होलिका दहन की पूजा करना, होलिका दहन में शामिल होना बहुत अच्छा माना जाता है लेकिन धर्म-शास्त्रों में कुछ खास लोगों को होलिका दहन की आग को देखने की सख्त मनाही की गई है। यह मनाही नवविवाहित लड़कियों के लिए की गई है।
दरअसल, होलिका दहन की अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है। यानी कि आप अपने पुराने साल के शरीर को जला रहे हैं। इसलिए नवविवाहित महिलाओं के लिए होलिका की अग्नि को देखना ठीक नहीं माना जाता है। यह उनके वैवाहिक जीवन के लिए ठीक नहीं होता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।