Holi 2022 : सुख-दुख, नफा-नुकसान (Holi 2022) सभी के जीवन में आता है लेकिन कई बार बुरा वक्त लंबे समय तक साथ (Holi 2022_ नहीं छोड़ता। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को धर्म, ज्योतिष, टोटके-उपायों का सहारा लेना पड़ता है। कर्ज के बोझ से दबे हों तो भी ऐसे उपाय बहुत राहत देते हैं। यदि ये उपाय कुछ खास दिनों में किए जाएं तो उनके नतीजे बहुत जल्दी देखने को मिलते हैं। होलिका दहन की रात भी ऐसे ही खास दिनों में से एक होती है।
Holi 2022 : कर्ज से मुक्ति
Holi 2022 : होली पर ये उपाय दिलाएंगे हर काम में सफलता व पैसा
Astrology निश्चित तौर पर अमीर बनते हैं ये लोग! पाते हैं खूब दौलत
होलिका दहन (Holi 2022) की रात यदि आटे के दीपक का आसान उपाय कर लिया जाए तो यह पुराने से पुराने कर्ज का बोझ उतारने में चमत्कारिक नतीजे देता है। इसके अलावा यह उपाय जीवन की गई बाधाओं को भी दूर करता है। यह उपाय शुभ काम करने में आ रही रुकावटों को भी दूर करता है। इसके अलावा आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह उपाय बेहद ही कारगर है।
Success Mantra जीवन में पाना चाहते हैं बड़ी सफलता तो जरूर जान लें ये बातें
चेहरे के आकार से जानिए व्यक्ति से जुड़े गहरे राज Samudrik shastra
ऐसे करें उपाय
आटे के दीपक का यह उपाय करने के लिए आटे से 5 मुखी दीपक बनाएं और उसमें सरसों का तेल भरें। इसमें काले तिल के कुछ दाने, एक बताशा, थोड़ा सा सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का डालें। फिर होलिका दहन की अग्नि से इस दीपक को जलाकर घर की आरती उतारें और फिर इसे सुनसान चौराहे पर रख दें।
दीपक रखने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। इसके बाद घर के बाहर ही मुंह-हाथ धो लें फिर घर में प्रवेश करें। यह उपाय कर्ज से मुक्ति पाने और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में बहुत कारगर है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।