Gupt Navratri 2022
राशिफल व्रत एवं त्यौहार

Gupt Navratri 2022 कब है गुप्त नवरात्रि, ग्रहों के खास योग से होगा फायदा

Gupt Navratri 2022 : धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से (Gupt Navratri 2022) नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 2 से 10 फरवरी 2022 तक मनाया जाएगा। हिंदू धर्म के अंतर्गत साल में 4 बार नवरात्रि पर्व मनाए जाने की परंपरा है। इनमें से 2 गुप्त और और प्रकट नवरात्रि होती है। गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्या जो दस माता के रूप में जानी जाती है, उनकी आराधनी की जाती है। इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022) के दौरान ग्रहों के खास योग बन रहे हैं, जिसके कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

Gupt Navratri 2022

Gupt Navratri 2022
Gupt Navratri 2022

जौ के यह उपाय बनाएंगे धनवान, हमेशा रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा 

सोने से पहले करें इन मंत्रों का जाप, अगले दिन से बदल जाएगी किस्मत 

बन रहे हैं ग्रहों के ये खास योग
इस बार 19 साल बाद गुप्त नवरात्रि में राहु अपनी मित्र राशि वृषभ में स्थित है। इससे पहले 2 फरवरी 2003 को गुप्त नवरात्रि का आरंभ राहु के वृषभ राशि में रहते हुआ था। वर्तमान में सूर्य और शनि भी एक साथ मकर राशि में स्थित हैं। मकर शनि के स्वामित्व की ही राशि है। सूर्य-शनि के एक साथ एक ही राशि में होने तंत्र क्रियाएं सुगमता से होती हैं। इसका प्रभाव गुप्त नवरात्रि में साधना करने वाले लोगों को प्राप्त होगा।

शनि का यह योग दिलाता है सरकारी नौकरी, लेकिन… shani shubh yoga

गुप्त नवरात्रि में करते हैं 10 विद्याओं की पूजा
गुप्त नवरात्रि में मुख्य रूप से 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। इनके नाम हैं काली, तारा, षोडशी, भुवनेश्वर, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला। गुप्त साधनाओं में राहु की स्थिति ज्याता महत्वपूर्ण होती है। राहुकाल के चलते समय कुछ विशेष पाठ करने से इनमें बड़े लाभ प्राप्त होते हैं। इस बार गुप्त नवरात्रि ग्रहों की चाल के कारण और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।

फरवरी माह 2022 के व्रत और त्योहार की लिस्ट Fast and Festival

नवरात्रि में साधना के ये होंगे फायदे
गुप्त नवरात्रि में माता की आराधना से कोर्ट में विजय, संतान सुख, मारण, उच्चाटन, मोहन, आकर्षण आदि कई लाभ होते हैं। राजनीतिक सफलता के लिए पद प्राप्ति एवं कई साधक आत्मसुख की प्राप्ति के लिए इनकी आराधना करते हैं। गुप्त नवरात्रि के दौरान 5 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व रहेगा। इस दिन देवी सरसवती की पूजा की जाएगी। 8 को नर्मदा जयंती का पर्व मनाया जाएगा।

Gupt Navratri 2022
Gupt Navratri 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in