फल Fruit एक प्राकृतिक औषधि है, जो मानव को बीमारियों से दूर रखता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह विटामिन और खनिज का सबसे बड़ा स्रोत है। फलों का सेवन रोज करने से शरीर स्वस्थ्य और फीट रहता है। नियमित रूप से सही समय पर फल खाने से ही उसका लाभ अधिक मिलता है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
अगर आप यह सोचते हैं कि आपको रात में ही फल को खाने का वक्त मिलता है तो वह हानिकारक है। जी हां, जिस तरह भोजन करने का सही समय होता है उसी तरह फल Fruit खाने का भी वक्त होता है। और अधिक मात्रा में लेने पर भी वह फायदे की जगह नुकसान करते हैं। तो जानते हैं सांझ ढलने के बाद फल खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं –
क्या आपकी भी आंख फड़कती है? जानिए आंख फड़कने के 5 कारण
– दरअसल, सांझ होने के बाद फल खाने से आपकी नींद और पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। फल कार्ब्स युक्त होते हैं। उनका सेवन करने से आपकी ऊर्जा तो बढ़ती ही है, लेकिन ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ जाता है, जो सीधे आपकी नींद में खलल डालता है। सूर्यास्त के बाद बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, जो कार्ब्स को आसानी से पचा नहीं सकता है। इसलिए संध्या समय में फलों का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।
अब सिरोटाइप -2 का बढ़ रहा प्रकोप, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपचार
फलों का सेवन कब करना चाहिए
फलों का सेवन सही समय पर करने से वह ज्यादा प्रभावी होते हैं। फलों का असर बॉडी पर भी पूरी तरह से होता है। सुबह के वक्त खाली पेट फलों का सेवन किया जा सकता है। फूड एक्सपर्ट के अनुसार भोजन के साथ भी फलों का सेवन किया जा
सकता है। भोजन के तुरंत बाद भी सेवन किया जा सकता है। आमतौर पर भोजन के बाद संतरे का सेवन सबसे अधिक किया जाता है। संतरे के सेवन से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और हाजमा भी अच्छा होता है।
क्या आप भी रात को बदलते रहते हैं बिस्तर पर करवटें, कारण और उपाय
फलों को मिक्स नहीं करें
सुबह के वक्त जब फलों का सेवन किया जाता है, तो उन्हें किसी के साथ मिक्स भी किया जाता है। अक्सर लोग पोहे और उपमा में भी प्रयोग करते हैं। ऐसे में डेयरी उत्पाद या किसी अन्य चीजों के साथ मिक्स करके खाना शरीर में विषाक्त पदार्थ का निर्माण भी हो सकता है। इसलिए फल और सब्जियों को अलग अलग करके ही खाएं। जिससे किसी प्रकार के एलर्जी या खुजली जैसी बीमारी की चपेट में आने से बच सकें।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।