flick eye : अक्सर हमने किसी न किसी के मुंह से यह कहते सुना होगा कि मेरी आंख फड़क रही है। अगर किसी की आंख फड़कती है तो इसे शगुन या अपशगुन से जोड़कर देखा जाता है। लोगों का यह भी मानना है कि आंख का फड़कने का मतलब आगे होने वाली घटना के बारे में सूचित होना। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिला और पुरुष दोनों में अलग-अलग आंख के फड़कने का अलग अर्थ होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दाएं आंख का फड़कना पुरुषों के लिए शुभ माना जाता है जबकि बाएं आंख का फड़कना महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है।
दाईं आंख का फड़कना
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी पुरुष की दाईं आंख फड़कती है तो ये उसके लिए शुभ होती है। कहा जाता है कि उनकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही उन्हें पदोन्नति व धन लाभ होता है। लेकिन अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है तो ये उसके लिए ये अशुभ संकेत होता है। माना जाता है कि उस महिला के काम बिगड़ने वाले हैं।
बाईं आंख का फड़कना
बाईं आंख का फड़कना महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है। कहा जाता है बाईं आंख फड़कने का मतलब महिलाओं को सोने-चांदी गहने मिल सकते हैं। वहीं अगर पुरुषों की बाईं आंख फड़के तो उन्हें नुकसान होने वाला है। उनका कोई शत्रु उन्हें तकलीफ पहुंचा सकता है।
उम्र बढ़ने के साथ-साथ धनवान बनते चले जाते हैं इस राशि के लोग
वैज्ञानिक कारण
1. आंखों की समस्या
आंखों में मांस पेशियों से संबंधित समस्या होने पर भी आंख फड़क सकती है। अगर लंबे समय से आपकी आंख फड़क रही है, तो एक बार आंखों की जांच जरूर करवा लें। हो सकता है आपको चश्मा लगाने की जरूरत हो या आपके चश्मे का नंबर बदलने वाला हो।
2. तनाव
तनाव के कारण भी आपकी आंख फड़क सकती है। खास तौर से जब तनाव के कारण आप चैन से सो नहीं पाते और आपकी नींद पूरी नहीं होती, तब आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।
आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से एक हो तो किस्मत वाले हैं आप
3. थकान
ज्यादा थकान होने पर आंखों में भी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा आंखों में थकान या कम्यूटर, लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करते रहने से भी यह समस्या हो सकती है। इसके लिए आंखों को आराम देना जरूरी है।
4. सूखापन
आंखों में सूखापन होने पर भी आंख फड़कने की समस्या होती है। इसके अलावा आंखों में एलर्जी, पानी आना, खुजली आदि समस्या होने पर भी ऐसा हो सकता है।
यदि दी किसी को गाली या किया अपमान तो आप झेल सकते हैं ये परेशानी
5. पोषण
शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर आंख फड़कने की समस्या पैदा सकती है। इसके अलावा ज्यादा कैफीन या शराब का सेवन भी इस समस्या को जन्म देता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।