dvandv yog

द्वंद्व योग से इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें क्यों? Dvandv Yog

Dvandv yog 2022 : शनि देव ने 29 अप्रैल को (dvandv yog) कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। जहां मंगल ग्रह पहले से कुंभ राशि (dvandv yog)  में विराजमान थे। ये दोनों ग्रह 17 मई साथ कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। शनि और मंगल की इस युति से द्वंद्व योग (dvandv yog) का निर्माण हुआ है। इस योग को काफी अशुभ माना जाता है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान थोड़ा कष्ट हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

Dvandv yog 2022

dvandv yog
dvandv yog

कर्क राशि: द्वंद्व योग का निर्माण आपकी राशि से 8वें भाव में हुआ है। इसलिए इस दौरान आपको दुर्घटना का खतरा है। साथ ही इस दौरान आप किसी चोट, अनहोनी का शिकार हो सकते हैं। वहीं कार्यस्थल पर किसी तरह का जोखिम उठाने से बचें। साथ ही इस समय किसी को धन उधार ना दें तो बेहतर होगा। अन्यथा धन डूब सकता है।

झाड़ू-पोछा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, होगा मां लक्ष्मी का वास Vastu Tips

Astrology : इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी की बनी रहती है असीम कृपा

कन्या राशि: आपकी गोचर कुंडली में द्वंद्व योग का निर्माण छठे भाव में हुआ है। जिसे रोग और शत्रु का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। साथ ही शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर विरोधियों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। खानपान का खासतौर पर ख्याल रखें।

dvandv yog
dvandv yog

कुंभ राशि: इस योग का निर्माण आपकी राशि मतलब लग्न भाव में हुआ है। इसलिए आप लोगों को ज्यादा संभलकर चलने की जरूरत है। इस दौरान आपको अपनी भाषा पर कंट्रोल रखना चाहिए। बोलने से पहले सोचना चाहिए। इस दौरान आपके बर्ताव में क्रोध और अहंकार देखने को मिलेगा। इससे आपके निजी जीवन और कार्यस्थल पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। सहकर्मी या बॉस से झगड़ा हो सकता है।

मई माह के व्रत और त्योहार, देखें कैलेंडर Fast and Festivals May 2022

अक्षय तृतीया पर चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत Akshaya Tritiya 2022

ये उपाय करें:

1- मंगलवार के दिन बजरंगबाण और सुंदरकाण्ड का पाठ करें। साथ हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

2-शनिवार के दिन शनिदेव से जुड़ी चीजों का दान करें और शनि प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

3-शनि और मंगल ग्रह की शांति के लिए उनके मंत्रों का जाप करें। साथ ही किसी गरीब को लाल फल दान करें।

4-शनि ग्रह और मंगल ग्रह दोष को दूर करने के लिए यज्ञ करें और लाल बूंदी का प्रसाद बांटें।

dvandv yog
dvandv yog

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।