microplastic main image 1
घरेलू नुस्खे राशिफल

कैसे गाय और सुअर के ब्‍लड से इंसानों में पहुंच रहा खतरनाक माइक्रोप्लास्टिक? dangerous microplastics

dangerous microplastics : एक रिसर्च में सामने आया है कि गाय और सुअर के ब्‍लड में माइक्रोप्‍लास्‍ट‍िक मिला है। जो वहां से इंसानों तक आ रहा है। जिस मात्रा में यह जानवरों में मिला है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी ज्‍यादा मात्रा में यह इंसानों के भीतर जा रहा होगा। आइए जानते हैं क्‍या कहती है ये रिसर्च।

microplastic main image 1

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

रिसर्च में बताया गया है कि गाय और सुअर के ब्‍लड में मिले माइक्रोप्लास्टिक इनके अंगों में जमा हो सकते हैं और इनके दूध के जरिए इंसानों तक पहुंच सकते हैं।

एम्सटर्डम की ब्रिजे यूनिवर्सिटी ने यह रिसर्च की है। शोधकर्ताओं के मुताबिक 12 गायों और 6 सूअरों पर स्टडी की गई। रिसर्च के दौरान इनके ब्लड में प्लास्टिक के बारीक कण मिले। यह खतरा सिर्फ जानवरों के लिए ही नहीं है, बल्कि इंसानों के लिए भी है।

ये प्लास्टिक के महीन कण फूड चेन के जरिए एक से दूसरे में पहुंच सकते हैं। जैसे- गाय के दूध से इंसानों में इसके पहुंचने का खतरा है।

इन जगहों पर पैसे खर्च करने से बढ़ेगी संपन्‍नता : Right Way to use Money

शोधकर्ताओं ने बताया कि इससे पहले भी दूसरे जानवरों में प्लास्टिक के कण पाए गए हैं, लेकिन यह पहली बार है, जब गायों और सूअरों के खून में माइक्रोप्लास्टिक मिला है।

मिट्टी में मौजूद प्लास्टिक जानवरों में आ जाते हैं और आंतें भी इन कणों को खत्‍म नहीं कर पातीं हैं। जिससे ये खून में मिल जाती हैं। ये इतने बारीक होते हैं कि इन्हें आंखों से देख पाना मुश्किल है।

अपने पति को इशारों पर नचाती हैं इन राशि की लड़कियां Astrology

रिसर्च के शोधकर्ताओं के मुताबिक समुद्र से हर साल 17,600 टन प्लास्टिक निकाली जाती है। इनमें से 84 फीसदी प्लास्टिक समुद्र के तटों और 16 फीसदी तक समुद्र की गहराई में मिलती है। इन्‍हें ही विभि‍न्‍न तरह के जानवर खा लेते हैं।

माइक्रोप्लास्टिक के कण 5 एमएम या इससे कम आकार के होते हैं। ये प्लास्टिक की बोतलों और बैग के टूटने या डैमेज होने पर बनते हैं। इसके अलावा चलने पर जूते के सोल और ड्राइविंग के दौरान वाहनों के टायर से निकलने वाले कण भी इसमें शामिल हैं।

  • WD

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in