Crisis : हमारे हंसते खेलते और सुख सृमद्धि से भरपूर परिवार में अचानक धन की कमी आ जाती है, इसे ही आर्थिक संकट Crisis आना कहा जाता है। लेकिन यह संकट क्यों आया, इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। जब ध्यान पड़ता है तो बहुत देर हो चुकी होती है। दरअसल परिवार पर आर्थिक संकट आने से पहले हमें कुछ संकेत मिलते हैं, यदि आप भी इन संकेतों को समझ जाएंगे तो शायद आप आने वाले संकट से निपटने का इंतजाम कर सकते हैं। Crisis
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
आचार्य चाणक्य के अनुसार आर्थिक संकट आने से पहले हमें कई संकेत प्राप्त होते हैं। आचार्य ने अपने पूरे जीवन में लोगों के भले के लिए ही काम किया और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाया। आचार्य की नीतियों का पालन करके आज भी आप अपने जीवन को सरल और सुगम बना सकते हैं। यहां जानिए उन 5 संकेतों के बारे में, जो आपको परिवार पर आने वाले आर्थिक संकट का इशारा देते हैं। इन संकेतों का जिक्र आचार्य ने चाणक्य नीति में किया है।
इस दिशा में नहीं है रसोईघर तो होती है धन की बर्बादी, बने रहते हैं रोग : Vastu Tips
तुलसी के पौधे का सूखना
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूज्यनीय बताया गया है और हर घर में इसे लगाने की बात कही गई है। आचार्य का कहना था कि घर में यदि तुलसी का पौधा है तो उसका खासतौर पर खयाल रखें। वो सूखना नहीं चाहिए। तुलसी के पौधे का सूखना आर्थिक संकट का संकेत हो सकता है।
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर क्या पड़ता है प्रभाव : Numerology
शीशे का बार बार टूटना
कांच का टूटना अपशकुन माना जाता है। आचार्य चाणक्य का भी मानना था कि घर में बार बार कांच का टूटना शुभ संकेत नहीं होता है। इससे घर में आर्थिक हालात खराब होते हैं और दरिद्रता निवास करने लगती है।
पति पत्नी के रिश्ते में मिठास और प्यार जगाए, ये सात सरल उपाय : husband wife
बड़े बुजुर्गों का अपमान
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस घर में बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं किया जाता, उस घर में कभी सुख समृद्धि नहीं हो सकती। बड़े बुजुर्ग हमारे सम्मानीय होने के साथ जरूरतमंद भी होते हैं। ऐसे में उनका तिरस्कार करने से उनकी बद्दुआ लगती है और आपके जीवन में समस्याएं आती रहती हैं। इसलिए अगर घर में संपन्नता चाहते हैं तो बुजुर्गों का सम्मान करें।
श्रृंगार ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद है बिछिया का पहना : Health Benefits
झगड़े होना
अगर आपके परिवार में आए दिन झगड़े होते रहते हैं, तो ये शुभ संकेत नहीं है। जहां क्लेश होता है, वहां कभी लक्ष्मी वास नहीं करतीं। ऐसे में घर के लोगों को मेहनत के बावजूद असफलता का स्वाद चखना पड़ता है और तमाम आर्थिक संकट बर्दाश्त करने पड़ते हैं। इसलिए घर में हमेशा प्रेमपूर्वक माहौल बनाकर रखें।
आसानी से प्यार Love में पड़ जाते हैं इन पांच राशि के जातक, आप भी जानिए अपने बारे में
पूजा पाठ करना
आचार्य चाणक्य का मानना था कि पूजा पाठ करने से घर में शुद्धिकरण होता है। ऐसे घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सकारात्मकता आती है, लेकिन जिस घर में पूजा पाठ नहीं होता, उसके परिवार में नकारात्मकता वास करती है। परिवार के लोगों के बीच मन मुटाव होते हैं और आर्थिक संकट गहरा जाता है। इसलिए अपने घर के माहौल को भक्तिमय बनाकर रखें।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।