हिंदू धर्म में चतुर्मास Chaturmas, 20 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 14 नवंबर तक रहेगा। आषाढ़ महीने में भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे शुभ होता है। इस महीने में पूजा पाठ करने से आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं। कहते हैं कि विष्णु भक्तों के लिए ये महीना बहुत पावन होता है। इस महीने में देवशयनी एकादशी के बाद से चतुर्मास Chaturmas लग जाता है। इसके बाद से अगले चार महीने के लिए शादी, मुंडन जैसे शुभ कार्य नहीं होते हैं।
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
चतुर्मास Chaturmas आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी से शुरू होकर कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष एकादशी को समाप्त होगा। इस महीने के देवशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु चार महीने के लिए निद्रासन के लिए चले जाते हैं। इसके साथ सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे का कारण। अगर नहीं, तो आइए हम बताते हैं…
कुत्ते Dogs की ये 5 हरकतें बताती हैं कि भविष्य में आपके साथ होगा शुभ अशुभ
पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा बलि ने तीनों लोकों पर अपना अधिकार कर लिया था। ऐसे में इंद्र ने भगवान विष्णु से साहयता मांगी। भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी। भगवान विष्णु ने दो पग में धरती और आकाश नाप लिया और तीसरा पग कहां रखने का सवाल पूछा। राजा बलि समझ गए कि ये कोई आम व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा, मेरे सिर पर रखें। इस तरह भगवान विष्णु ने तीनों लोक मुक्त कर लिए। भगवान बलि की दानशीलता और भक्ति देखकर वरदान मांगने को कहा। राजा बलि ने कहा कि आप मेरे साथ पाताल लोक चले और वहीं निवास करें।
इन नाम की महिलाएं बनती है अच्छी पत्नी best wife, जानिए अपने पार्टनर को
भगवान विष्णु अपने भक्त की बात को मानते हुए पाताल लोक चले गए। इस बात से सभी देवी- देवता और माता लक्ष्मी चिंतित हो गई। देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को मुक्त कराने के लिए चाल चली और गरीब स्त्री बनकर राजा बलि को राखी बांधी और बदले में भगवान विष्णु को मांग लिया। भगवान विष्णु ने अपने भक्त को निराश नहीं करते हुए आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक मास की एकादशी तक पाताल लोक में निवास करने का वचन दिया।
शुक्र Venus प्रधान लोगो की पसंद सोमरस और …
इन चार महीनों के लिए भगवान विष्णु निद्रासन में चले जाते हैं। इस दौरान भगवान शिव सृष्टि का पालन करते हैं। आषाढ़ महीने के बाद भगवान शिव का प्रिय महीना सावन आता है। ये महीना शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।