Chaitra Maah 2022

Chaitra Maah चैत्र माह में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये काम

Chaitra Maah 2022 : चैत्र माह, (Chaitra Maah) हिंदी नववर्ष का पहला महीना होता है। इस महीने से ही भारतीय नववर्ष की (Chaitra Maah) शुरुआत होती है। चैत्र मास की शुरुआत 19 मार्च 2022 से हो चुकी है। चैत्र के महीने में अनेक पर्व-त्योहार पड़ते हैं। चैत्र पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले चित्रा नक्षत्र के कारण इसका नाम चैत्र पड़ा है। मान्यता है कि ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही शुरू की थी। इसके अलावा सतयुग की शुरुआत भी चैत्र मास से ही मानी जाती है। ऐसे में जानते हैं कि इस महीने क्या करने से लाभ होता है।

Chaitra Maah 2022

Chaitra Maah 2022
Chaitra Maah 2022

zodiac signs धोखा देने में माहिर होते हैं इन राशि के पार्टनर, रहे सावधान

– धार्मिक मान्यता के मुताबिक चैत्र के महीने में सूर्य देव की उपासना लाभकारी है। इस महीने में सूर्य देव की पूजा से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में चैत्र माह की अवधि में सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए।

– चैत्र माह में भगवान विष्णु की भी उपासना की जाती है। इस महीने में भगवान विष्णु के मछली स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

– चैत्र माह में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है। शास्त्रों में चैत्र नवरात्रि को कामना पूर्ति के लिए खास माना गया है। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रही है।

कब है चैत्र नवरात्रि और रामनवमी? मुहूर्त, कलश स्थापना और पूजा की विधि 

ना करें इन चीजों का सेवन
चैत्र नवरात्रि व्रत के दौरान व्रती नमक वाली चीजों के सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में वे अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करते हैं। दरअसल इस महीने में अधिक मात्रा में मीठी चीजों के सेवन करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में मीठी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा चैत्र में अधिक मिर्च, मसाले और बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत प्रभावित हो सकता है।

Fast festival शुरू हुआ चैत्र मास, ये हैं इस महीने के तीज-त्योहार

इन चीजों का करें सेवन
चैत्र मास में नीम की पत्तियों का सेवन सेहत के लिहाज से अच्छा माना गया है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। साथ ही इस महीने में चने का सेवन भी अच्छा माना गया है। इससे सेहत अनुकूल रहता है। इसके अलावा इस महीने में पानी अधिक पीना चाहिए और मीठे और पके हुए फल का सेवन करना चाहिए।

Chaitra Maah 2022
Chaitra Maah 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।