Brahaspati Rashi Parivartan 2021 : ज्योतिष में गुरुदेव बृहस्पति (Brahaspati Dev) को शिक्षा, धन, ज्ञान और दान पुण्य का कारक ग्रह माना जाता है। वह पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। कहा जाता है कि जिस पर गुरु बृहस्पति प्रसन्न हो जाएं, उसकी तरक्की के सभी रास्ते स्वयं खुलते चले जाते हैं। बृहस्पति (Brahaspati Dev) जिस भी राशि में प्रवेश करते हैं, उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इससे कुछ राशि वालों का भाग्य चमक उठता है तो कईयों को निराशा भी होती है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
इन दिनों बृहस्पति देव (Brahaspati Dev) कुंभ राशि में विराजमान (Guru Rashi Parivartan 2021) हैं और करीब 4 महीने तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में पांच राशि वालों पर उनकी जमकर कृपा बरसने वाली है। आइए जानते हैं कि वे 5 राशि कौन सी हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आपको धन लाभ होगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
इन लोगों की नववर्ष की होगी शानदार शुरुआत, रुपयों पैसों में जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। खूब मान- सम्मान मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
इन राशि वालों को तीन ग्रहों का बदलाव कराएगा हर तरफ से लाभ ही लाभ
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। नौकरी और कारोबार के लिए ये समय शुभ रहेगा। धन- लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।