Attractive Zodiac : वैदिक ज्योतिष (Attractive Zodiac) में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का (Attractive Zodiac) वर्णन मिलता है। इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। साथ ही इनकी पसंद और नापसंद भी भिन्न- भिन्न होती है। आज हम ऐसी 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़ीं लड़कियां स्मार्ट और चुलबुली होती हैं। इनके बात करने का अंदाज बहुत अलग और आकर्षित करने वाला होता है। आइए जानते हैं इन ये राशियां कौन सीं हैं…
Attractive Zodiac
शनि का नक्षत्र परिवर्तन; इन लोगों को रहना होगा बेहद सतर्क
इस राशि के लोगों को करियर-रोजगार में होगी जबरदस्त तरक्की
वृषभ राशि
इस राशि की लड़कियां काफी बातूनी और चुलबुली होतीं हैं। ये बातों ही बातों में किसी का भी जिल जीत लेती हैं। ये जिस महफिल में जातीं हैं, वहां रंग जमा देतीं हैं। इनके बात करने की स्टाइल से सामने वाला प्रभावित हो जाता है। ये कला की जानकार और कला प्रेमी भी होतीं हैं। इनको महंगी- महंगी ड्रेस और चीजे खरीदने का शौक होता है। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
वैलेंटाइंस डे वीक में किन राशि वालों पर होगी प्यार की बरसात Love horoscope
मिथुन राशि
इस राशि की लड़कियां स्मार्ट और खुले विचारों की होतीं हैं। ये बातचीत करने में काफी माहिर होती हैं। किसी से कुछ कहना है तो ये मुंह पर ही कह देतीं हैं। ये कहने से पहले सोचतीं नहीं हैं। लड़के इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। इस राशि की लड़कियां बिजनेस माइंडेड भी होतीं हैं। आपकी राशि के स्वामी बुध देव हैं और बुध ग्रह को वाणी का स्वामी कहा जाता है। इसलिए इस राशि की लड़कियां बोलचाल से सामने वाले को प्रभावित कर लेतीं हैं।
आखिर फरवरी में ही क्यों उमड़ता है प्रेम, क्यों धड़कता है दिल February
वृश्चिक राशि
इस राशि की लड़कियां चतुर और बुद्धिमन होतीं हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। साथ ही ये लड़कियां साहसी और निडर भी होतीं हैं। ये विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी घबरातीं नहीं हैं। ये पहली मुलाकात में सामने वाले को अपना दीवाना बना देतीं हैं। ये किसी भी काम को फटाफट करतीं हैं। इनकी बातचीत करने की शैली लोगों को प्रभावित करती हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।