Aquarius Horoscope 2022 : वर्ष 2021 अब समाप्ति की ओर है। 12 दिन बाद हम सभी नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। 2020 की भांति 2021 में भी कोरोना का प्रकोप रहा। बहुत से लोग वर्ष 2021 को भी अपने लिए अनलकी मानते हैं। अब 2022 को लेकर ही आशाएं व्यक्त की जा रही हैं। ऐसे में हमारे ज्योतिषाचार्यों की टीम ने वर्ष 2022 को लेकर सभी राशि के जातकों का भविष्यफल तैयार किया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वार्षिक राशिफल मकर राशि/ Astrology 2022 Predictions/Aquarius Horoscope 2022
6 जनवरी 2022 को मंगल का धनु राशि में गोचर करेगा, यहां मंगल आपको आर्थिक लाभ देने का कार्य करेंगे। कैरियर में भी अपार सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा वाले लोग पदोन्नति प्राप्त करेंगे। व्यापारी भी मंगल की शुभ स्थिति से अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। जनवरी माह में सेहत में गिरावट आ सकती है। फरवरी से मई तक कई ग्रहों की प्रतिकूल चाल से शारीरिक समस्या हो सकती है।
इसके बाद 26 फरवरी 2022 से मंगल निश्चित तौर पर छात्रों से अतिरिक्त मेहनत कराने वाला है। साथ ही इस दौरान आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए कुछ धन खर्च भी करेंगे।
अशुभ मंगल जीवन में कराता है बुरी घटनाएं, इस तरह से जानिए
मार्च की शुरुआत में चार मुख्य ग्रह (शनि, मंगल, बुध और शुक्र) एक साथ मकर राशि में युति करेंगे। इससे आप अपने प्रयासों से सफलता अर्जित करेंगे, धन लाभ कमा सकेंगे। अप्रैल में राहु का मेष राशि में गोचर परेशानी उत्पन्न कर सकता है। इस दौरान संभव है कि आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय बिना सोचे-समझे जल्दबाज़ी में लेंगे। राहु का गोचर आपके भाई-बहन को भी, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देगा।
इस फूल के एक उपाय से जीवनभर बनी रहती है कुबेर देव की कृपा
वर्ष 2022 कुंभ राशि के नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों ही जातकों को सफलता देने में मददगार सिद्ध होगा। अप्रैल माह में शनि आलस में वृद्धि लेकर आ सकते हैं। सितंबर से नवंबर 2022 तक, ग्रहों का फेरबदल होने से, आपका अपने बॉस से सामना होगा लेकिन फिर स्थिति संभल भी जाएगी।
Astrology 2022 अपनी राशि से जानिए वर्ष 2022 में कैसे सफल होंगे आप
वर्ष 2022 के अप्रैल के महीने में अविवाहित जातकों के लिए शादी के सुंदर योग बन रहे हैं। शादीशुदा हैं तो, इस वर्ष के शुरुआती भाग में कुछ कष्ट संभव है, लेकिन साल के दूसरे भाग में परिस्थितियां बेहतर और खुशनुमा होती प्रतीत होगी।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।