2022 Remedies for planets
नवग्रह राशिफल

इन 3 ग्रहों को करें खुश, छप्पर फाड़कर मिलेगी खुशियां 2022 Remedies for planets

2022 Remedies for planets : ज्योतिष के नजरिए से वर्ष 2022 बेहद खास है। साल के पहले महीने यानि जनवरी में सूर्य, मंगल और बुध का राशि परिवर्तन होने वाला है। इसके अलावा कर्मफल दाता शनिदेव का भी 30 साल बाद अहम गोचर होने वाला है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है, जबकि मंगल को ग्रहों के सेनापति माना जाता है। इसके अलावा चंद्रमा मन का कारक है। नए साल में इन तीन ग्रहों को प्रसन्न कर लेने से जीवन खुशहाल रहेगा। ऐसे में इन 3 ग्रहों को किस प्रकार खुश करना चाहिए, इसे जानिए।

2022 Remedies for planets
2022 Remedies for planets

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सूर्य ग्रह
कुंडली में सूर्य ग्रह का खास महत्व होता है। सूर्य के शुभ होने पर जीवन में शोहरत, नौकरी में प्रमोशन और यश मिलता है। वहीं अगर कुंडली का सूर्य कमजोर है तो नौकरी से जुड़ी अनेक समस्याएं जीवन में आती हैं। सूर्य को मजबूत करने क लिए नियमित उगते हुए सूर्य को जल दें। इसके अलावा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

New Year 2022 Calendar : जानिए वर्ष 2022 के व्रत-त्योहार एवं छुट्टी के दिन

चंद्रमा
ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। मन की चंचलता को दूर करने के लिए चंद्र ग्रह का शुभ होना बेहद जरूरी है। कुंडली का चंद्रमा अशुभ होने से मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है. इसके अलावा डिप्रेशन की भी समस्या भी आती है। ऐसे में चंद्र दोष को दूर करने के लिए हाथ में मोती पहनना चाहिए। इसके अलावा माता के द्वारा दिए गए चांदी का छल्ला धारण करें। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करें।

Year 2022 में इन राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, भुगतनी पड़ेंगी परेशानियां ?

मंगल
मंगल देव की कृपा से जीवन में साहस और पराक्रम बना रहता है। साहस के द्वारा ही किसी काम में सफलता हासिल की जा सकती है। कुंडली में मंगल कमजोर होने से साहस और आत्मविश्वास में कमी आती है। ऐसे में मंगल को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन सुंदरकांड या बजरंग बांण का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा मंगलवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in