norovirus : कोरोना वायरस महामारी के बीच नए-नए वायरस पनप रहे हैं। इसी बीच अब एक ओर नए वायरस ने दस्तक दे दी है। जिस वजह से चिंता बढ़ना लाजमी है। वहीं अगर देखा जाए तो कोरोना वायरस को लेकर जहां – जहां ढील दी गई है वहां एक बार फिर से वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। लेकिन इस बीच नए वायरस नोरोवायरस norovirus ने दस्तक दी है।
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने नोरोवायरस में बढ़ते मामलों को देखकर इस बारे में जानकारी दी है। इंग्लैंड में नोरोवायरस norovirus के 150 मामले सामने आए है। यह एक चिंता का विषय है। पीएचई के मुताबिक मई के बाद 5 हफ्ते में यह मामले सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है नोरोवायरस, इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
क्या है नोरोवायरस : norovirus
सेंटर डीजीस एंड कंट्रोल के अनुसार नोरोवायरस एक संक्रामक वायरस है। पीएचई इसे शीतकालीन उल्टी बग या विंटर वोमिटिंग वायरस भी कहता है। सीडीसी के मुताबिक यह वायरस कुछ ही लोगों को बीमार करता है लेकिन इसके लक्षण आम बीमारियों से मिलते-जुलते हैं ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है।
Yoga Tips : योगाभ्यास करने के 10 चमत्कारिक प्रभाव, जानिए अभी
नोरोवायरस के लक्षण : norovirus
दरअसल नोरोवायरस के लक्षण आम है लेकिन यह वायरस तेजी से अपना रूप बदलता है। इतनी तेजी से जांच के माध्यम से भी यह पकड़ में नहीं आता है।
-तेज बुखार और खांसी
-बदन दर्द
-अचानक उल्टी होना
– सिरदर्द
-पेट में सूजन आना
-पेट खराब होना
बढ़ती उम्र भी रहना चाहते हैं जवां तो आज से अपनाए ये 5 Yoga Tips
इस वजह से होता है नोरोवायरस : norovirus
सीडीसी के मुताबिक यह नोरोवायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। इसके साथ ही दूषित भोजन, दूषित पानी, गंदी जगहों और सतहों को छूने से यह बीमारी अधिक फैलती है। साथ ही बिना हाथ धोए खाना खाने से इस बीमारी का खतरा होता है।
इस मौसम में अधिक खतरा : norovirus
नोरोवायरस के लक्षण आम है लेकिन यह कितने प्रभावी रहते हैं इस पर भी फर्क पड़ता है। इस वायरस का प्रकोप ठंड के मौसम में अधिक होता है। साथ ही बारिश में भी मौसम अधिक ठंडा हो जाता है। इसलिए अच्छे से ध्यान रखें।
बरसात में भुट्टे खाने के हैं कई जबरदस्त फायदें, जानिए अभी : corn health benefits
कैसे बचे नोरोवायरस से : norovirus
बीमारी जरूर खतरनाक हो सकती है, इसलिए इससे बचाव के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। दरअसल पानी पीने से सभी आंत सिकुड़ जाती है और वायरस के अधिक सक्रिय होनी की
संभावना बढ़ जाती है। कोशिश करें पानी को उबाल कर ठंडा करके पीएं। ओआरएस का घोल और जूस का सेवन करते रहें। समय -समय पर हाथों को धोते रहें। खाना खाने से पहले साबुन से अच्छे से हाथों को धोएं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।