सहारनपुर। ग्रहों के राजा सूर्यदेव इस माह यानि 12 फरवरी को अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्यदेव 12 फरवरी 2021 की रात 9 बजकर 27 मिनट पर मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 14 मार्च 2021 तक वहीं रहेंगे। उनका यह राशि परिवर्तन सभी बारह राशि के जातकों को मिला जुला परिणाम देगा। तो आइए जानते हैं कि सूर्य देव का यह गोचर आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा।
मेष राशि
मेष राशि के दशम भाव में सूर्य का यह गोचर हो रहा है। दसवें भाव में सूर्य को दिशा बल मिलता है। इस दौरान आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। राजनीति और सरकार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका पद बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी यह तलाश पूरा होने का समय आ गया है।
ज्योतिष से फ्री में बात करने के लिए इस लिंक पर क्लीक करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य का सहयोग दिलाएगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होने के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों और छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी और आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। लव कपल के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर थोड़ा परेशानीभरा रहेगा। आपको सर्तक रहने की जरुरत है, क्योंकि आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। किसी ऐसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसका आपको कोई लेना देना नहीं है। इस अवधि में किसी को उधार न दें। आपको कहीं से अचानक धन लाभ होगा।
ज्योतिष से फ्री में बात करने के लिए इस लिंक पर क्लीक करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस अवधि के दौरान पेट संंबंधी समस्या हो सकती है। आपके खर्चों को कंट्रोल करने का समय है नहीं तो धन का संचय नहीं हो पाएगा। आपको ससुराल पक्ष से तालमेल बनाना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में नयापन आएगा। लव लाइफ भी आनंदमय गुजरने वाला है।
सिंह राशि
सूर्य के इस गोचर से सिंह राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलेगा। नए कारोबार को शुरु करने की सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए फायदेमंद होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है।
आपके हस्ताक्षर बना सकते हैं आपका भविष्य, मगर कैसे ?
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य देव का यह गोचर साहस में वृद्धि कराएगा। चुनौतियों का सामना करने के लिए आपको ताकत मिलेगी। आपका शत्रु पक्ष आपसे दूर भागेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि होगी। यदि कोर्ट में विवाद चल रहा है तो इस मामले में आपके पक्ष में फैसला आने की उम्मीद है। आय के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर मिले जुले परिणाम देगा। प्रेम संबंधों में आप दोनों एक दूसरे के निकट आएंगे। आप अपने प्रेमी के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे। लेकिन आपको सावधान रहने की भी जरुरत है। कोई विलेन आपकी लव लाइफ को डिस्टर्ब कर सकता है। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा।
Basant Panchami 2021 : राशि के अनुसार करें उपाय, मिलेगी मां सरस्वती की कृपा
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य का यह गोचर भाग्यशाली बनाएगा। भौतिक सुखों पर अत्यधिक धन खर्च होगा। इस राशि वाले कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। गोचर की अवधि में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आपका कोई अटका हुआ कार्य भी इस समय बनेगा। आपकी माता जी के साथ वैचारिक मनमुटाव हो सकता है।
धनु राशि
सूर्य का यह गोचर धनु राशि वालों को बुद्धिमान बनाने वाला होगा। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप स्वयं के प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे। इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य यात्राएं भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
बीमारियों से निपटने के लिए रावण संहिता में बताए गए हैं ये सरल उपाय
मकर राशि
सूर्य का यह गोचर मकर राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। संचय किए गए धन में बढ़ोत्तरी होगी। किसी को दिया गया पैसा भी इस अवधि में आपको वापस मिलेगा। अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपको ही नुकसान हो सकता है। आपके घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की भी संभावना है।
कुंभ राशि
सूर्य का यह गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है, जो इस राशि वालों को तेजस्वी बनाएगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण पैदा होगा, जिससे आपके भीतर अंहकार भी आ सकता है। आफिस में आपके काम की तारीफ होगी। पदोन्नति होने के साथ ही आय भी बढ़ सकती है। आय के नए विकल्प आपका इंतजार कर रहे हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर खर्च बढ़ाने वाला होगा। आपको सोच समझ कर धन का निवेश करना चाहिए। कोई वाहन या भवन भी आप इस अवधि में खरीद सकते हैं। पुराने रिश्तेदारों व मित्रों से मुलाकात हो सकती है। विदेश से भी धन लाभ प्राप्ति होने की संभावना है।