Ajab Gajab : भारत में हिंदू देवी-देवताओं के कई प्रमुख मंदिर हैं, जो चमत्कारी हैं और उनसे जुड़े कई रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। दुनिया के विभिन्न देशों में भी हिंदू देवी-देवताओं के मशहूर मंदिर हैं। लेकिन कुछ मंदिर तो बेहद खास हैं। ऐसा ही एक मंदिर मुस्लिम देश में है। यहां भगवान विष्णु की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित है। जबकि यहां सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय के अनुयायी है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुस्लिम देश इंडोनेशिया ऐसा देश है जहां हिंदू देवता भगवान विष्णु की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित है। इतनी बड़ी मूर्ति तो भारत में भी नहीं है, जहां हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा है। यह मूर्ति इंडोनेशिया के बाली द्वीप में केनकाना पार्क में है। यह मूर्ति 122 फीट ऊंची और 64 फीट चौड़ी है और इसे बनाने में 24 साल लगे थे। इस प्रतिमा में भगवान विष्णु गरुड़ पर विराजमान हैं। यह मूर्ति साल 2018 में ही बनकर तैयार हुई है और इसे देखते के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इस मूर्ति को तांबे और पीतल से बनाया गया है।
इन लोगों को सरकारी नौकरी प्रमोशन मिलने के बन रहे योग Surya Rashi Parivartan
इंडोनेशिया में रहने वाले मूर्तिकार बप्पा न्यूमन नुआर्ता ने 1979 में एक ऐसी विशालकाय मूर्ति बनाने का सपना देखा था, जो दुनिया में अब तक कहीं न बनी हो। इसके बाद इस मूर्ति को बनाने की योजना बनानी शुरू की गई। 16 साल की योजना के बाद इस पर काम शुरू हुआ। इसे बनाने में अरबों रुपये खर्च हुए।
इन 3 ग्रहों को करें खुश, छप्पर फाड़कर मिलेगी खुशियां 2022 Remedies for planets
मुस्लिम देश इंडोनेशिया में हिंदू देवी-देवताओं की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। यहां बड़े पैमाने पर हिंदू देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। यह लोगों की आस्था का ही नतीजा है कि इंडोनेशिया की एयरलाइन का नाम भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के नाम पर गरुड़ा एयरलाइन है। इतना ही इंडोनेशिया की रामलीला भी विश्व प्रसिद्ध है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें। ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।