Girls Astrology
ज्योतिष जानकारी पंचांग

अपने पति और पार्टनर पर हुकुम चलाती हैं इन राशि की लड़कियां Girls Astrology

Girls Astrology : वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इस 12 राशियों के जुड़े हुए जातकों का नेचर, व्यवहार अलग- अलग होता है। कुछ राशि के जातकों को बहुत ज्यादा गुस्सा होता है या फिर वे शुरुआत से ही डोमिनेट किस्म के होते हैं। सामने वाले व्यक्ति को अपनी बातों से दबाना उनके व्यक्तित्व में शामिल होता है। आज हम ऐसी 4 राशि की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका गुस्सा बहुत तेज होता है। साथ ही स्वभाव से डोमिनेटिंग नेचर की होती हैं और पति या पार्टनर पर खूब हुकुम चलाती हैं।

Girls Astrology
Girls Astrology

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि में जन्मीं लड़कियों का स्वभाव काफी डॉमिनेटिंग होता है। हालांकि दिखने में यह काफी खूबसूरत होती हैं। इनके रंग, रूप और स्वभाव को देख हर कोई इनसे आकर्षित हो जाता है। हालांकि शादी के बाद इस राशि की लड़कियां अपने पति को पूरी तरह से काबू में रखती हैं। ससुराल में भी यह महारानी बनकर राज करती हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो इनको थोड़ा गुस्सैल भी बनाते हैं।

इन लोगों को सरकारी नौकरी प्रमोशन मिलने के बन रहे योग Surya Rashi Parivartan

सिंह राशि: इस राशि के जातक स्वभाव से बहुत रोबीले और कॉफीडेंट होते हैं। दूसरे के आगे ये लोग अपनी बात बहुत मजबूती से रखते हैं और इनका ये स्वभाव पति पर भारी साबित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि की लड़कियों के आगे पति की कभी नहीं चलती। हर काम ये अपने हिसाब से ही काम करवाती हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो इनको ये खूबियां देते हैं।

इन 3 ग्रहों को करें खुश, छप्पर फाड़कर मिलेगी खुशियां 2022 Remedies for planets

वृश्चिक राशि: इस राशि की लड़कियों को अपनी आजादी सबसे प्रिय होती है और लड़कियों को बंदिशों में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि की लड़कियां जिस से भी शादी करती हैं, उसकी जिंदगी यह खुशियों से भर देती हैं। लेकिन इनको अपने ऊपर प्रेशर पसंद नहीं होता और ये खुलकर जीना चाहती हैं। साथ ही ये विचारों में अग्रणी रहना चाहती हैं। वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबियां देते हैं।

वर्ष 2022 में न रहे किसी चीज की कमी, तो जरूर करें ये अचूक उपाय : happiness tips

मकर राशि: मकर राशि की लड़कियां शादी के बाद अपने पति और ससुराल को पूरी तरह से कंट्रोल में रखती हैं। इस राशि की लड़कियों को काम में लापरवाही बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। इनका यही स्वभाव लोगों को काफी पसंद भी आता है। डोमिनेंट करने के मामले में ये पति और बॉयफ्रेंड दोनों को ही काबू में रखती हैं। वे हमेशा अपनी मर्जी चलाती हैं और हर काम को अपने तरीके से ही करना पसंद होता है। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं जो इनको कर्मठ भी बनाते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in