Surya Grahan 2021 Upay 1
आज का उपाय चमत्कारी उपाय नवग्रह

Surya Grahan 2021 ke Upay : धन और सुख-समृद्धि के लिए सूर्य ग्रहण पर करें ये काम

Surya Grahan 2021 ke Upay: वर्ष 2021 का प्रथम सूर्य ग्रहण आगामी 10 जून को है। मान्यता के अनुसार घर की सुख-शांति व धन वृद्धि के लिए सूर्य ग्रहण पर कुछ उपाय करने चाहिए। यहां जानिए सूर्य ग्रहण पर किए जाने वाले ये उपाय। इन उपायों को करने से आप अपने घर, परिवार और आफिस में सुख समृद्धि का ला सकते हैं।

Surya Grahan 2021 Upay 1

ज्योतिष गणना के मुताबिक, वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगने जा रहा है। इस दिन अमावस्या के साथ शनि जयंती भी है जो इस तिथि के महत्व को बढ़ा रहा है। आपको बता दें, इस बार सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगने वाला है। ‌जानकार बता रहे हैं कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर लगने वाला है, सिर्फ कुछ ही जगहों पर यह सूर्य ग्रहण देखा जाएगा। सूर्यग्रहण के साथ इस दिन शनि जयंती भी है जो इस तिथि को बेहद खास बना रहा है। सूर्य ग्रहण के दिन कुछ उपाय करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

बताया जा रहा है कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत के अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में दिखने वाला है। भारत के अलावा यह सूर्यग्रहण आंशिक रूप से एशिया, यूरोप, अमेरिका, अटलांटिक महासागर के ऊपरी हिस्से में भी दिखेगा। ग्रीनलैंड और उत्तरी कनाडा समेत रूस में इस बार का सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा।

भारत में आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण लगने के वजह से सूतक काल को माना नहीं जाएगा। कहा जाता है कि सूर्यग्रहण के दौरान कुछ कार्य वर्जित होते हैं मगर ग्रहण काल में कुछ उपाय करना बेहद फायदेमंद होता है।

स्वास्थ्य लाभ के लिए
कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान पके हुए खाने पर तुलसी का पत्ता और कुश अवश्य रखना चाहिए क्योंकि इससे खाना अशुद्ध नहीं होता है। यह उपाय करने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

क्या आपको भी मिलते हैं ये संकेत, तो समझ लें भरने वाली है आपकी तिजोरी

धन वृद्धि के लिए
धन वृद्धि के लिए सूर्य ग्रहण काल में कनकधारा स्त्रोत या लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक होता है। यह उपाय करने से धन में वृद्धि होती है तथा कर्ज से आधारित सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।

आरोग्य जीवन के लिए
आरोग्य जीवन के लिए सूर्य ग्रहण काल में महामृत्युंजय का पाठ करना उत्तम माना जाता है। महामृत्युंजय का पाठ करने से अकाल मृत्यु का भय भी हो जाता है और यह स्वास्थ्य लाभ के लिए लाभदायक माना जाता है।

मान-सम्मान के लिए
सूर्य ग्रहण काल के बाद तिल, गेहूं और चना दान करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं तथा समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। यह उपाय करने से करियर में सफलता मिलती है।

लॉकडाउन में मनचाही नौकरी Jobs पाने के लिए बस करें यह सरल सा उपाय

सौभाग्य और ऐश्वर्य के लिए
सुख-संपत्ति, सौभाग्य और ऐश्वर्य के लिए सूर्य ग्रहण के बाद श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इस उपाय को करने के बाद मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

सूर्य ग्रहण की पौराणिक कथा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण की कथा समुद्र मंथन से जुड़ी हुई है। मंधन के बाद जब अमृत निकला तो देवों और दानवों के बीच अमृत पान को लेकर विवाद और युद्ध हो रहा था। तब भगवान विष्णु जी ने इस समस्या को सुलझाने के लिए उपाय निकाला। नारायण ने मोहनी एकादशी के दिन मोहिनी रूप धारण कर लिया और यह रूप धारण कर विष्णु जी ने अमृत पिलाने की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेकर सभी देवताओं और असुरों को अलग-अलग बैठा दिया।

लेकिन असुरों की प्रवृत्ति छल की होती है और ऐसे में एक असुर छल से देवताओं की ओर आकर बैठ गया। वह इस पंक्ति में सबसे आगे बैठा था और सबसे पहले अमृत पान करना चाहता था। देवों की पंक्ति में चंद्रमा और सूर्य भी बैठे थे। उन्होंने उस असुर को देख लिया। इसकी जानकारी चंद्रमा और सूर्य ने भगवान विष्णु को दे दी।

भाग्य भी बदलती है रोटी Roti , जानिए 5 चमत्कारी उपाय

यह बात जानकर भगवान विष्णु ने अपना सुदर्शन चक्र निकाला और राहु नाम के इस असुर का सिर धड़ से अलग कर दिया। लेकिन धड़ अलग करने से पहले ही उसने अमृत पी लिया था, जिसके चलते उसकी मृत्यु नहीं हो सकी।

इसी असुर का सिर वाला हिस्सा राहु और धड़ वाला भाग केतु के नाम से जाना गया। इसके बाद से राहु और केतु ने सूर्य व चंद्रमा का अपना शत्रु माना। इसलिए वह पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को और अमावस्या के दिन सूर्य को खाने की कोशिश करते हैं। जब वह सफल नहीं हो पाते और कुछ समय तक दोनों को निगलने की कोशिश करते हैं तो इसे ग्रहण कहते हैं। धार्मिक मान्यता अनुसार, राहु और केतु के कारण ही चंद्रग्रहण और सूर्य ग्रहण की घटना होती है।

Surya Grahan 2021 ke Upay in Hindi

Surya Grahan 2021 ke Upay

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Surya Grahan 2021 ke Upay, Surya Grahan 2021 ke Upay in Hindi, सूर्य ग्रहण के उपाय
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in