Remedies for wealth
चमत्कारी उपाय राशिफल

पूरे साल चाहते हैं धन तो इन विधि से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न Remedies for wealth

Remedies for wealth : साल 2022 का आगाज हो गया है। नए साल में हर कोई जीवन में आर्थिक समृद्धि के लिए नौकरी या कारोबार में अटूट मेहनत करना चाहेगा। मेहनत के साथ यदि कुछ उपाय किए जाएं तो साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है। 2022 में धन की देवी लक्ष्मी से जुड़े कौन-कौन से उपाय आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाएंगे, इसे जानते हैं।

Remedies for wealth
Remedies for wealth

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दान
नए साल में अपनी कमाई का कुछ हिस्सा किसी शुक्रवार के दिन जरूरतमंदों के बीच दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी। साथ ही घर-परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहेगी। इसके अवाला घर की महिलाओं का आदर करें क्योंकि इन्हें देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है।

तुलसी पूजा
घर में तुलसी का पौधा लगाकर रोजाना सुबह के वक्त जल अर्पित करें। साथ ही शाम के वक्त तुलसी के नजदीक गाय के घी या तिल के तेल का दीया जलाएं। दरअसल तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। लक्ष्मी के निमित्त इन उपायों को करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है।

Year 2022 में इन राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, भुगतनी पड़ेंगी परेशानियां ?

कन्या भोजन
2022 में किसी भी शुक्रवार को 3 या 5 कुंवारी कन्या को चावल का खीर खिलाएं। कन्या भोजन के बाद उन्हें पीले वस्त्र और कुछ पैसे भी दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे जीवन में आने वाली आर्थिक समस्या का समाधान हो जाता है।

गाय को हरी घास
नए साल में आर्थिक संकट न आए इसके लिए हर बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं। इसके साथ ही घर में किसी प्रकार का टूटा हुआ बर्तन न रखें। इससे आर्थिक समस्या जल्द ही दूर होती है।

New Year 2022 Calendar : जानिए वर्ष 2022 के व्रत-त्योहार एवं छुट्टी के दिन

दक्षिणावर्ती शंख
किसी भी शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा रोज स्नान के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे बाद ललाट पर केसर का तिलक लगाएं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in