Vishnu Purana Bhavishyavani : सनातन धर्म में बहुत सारे ग्रंथों (Vishnu Purana) का वर्णन किया गया है। उन्हीं में से एक ग्रंथ है, विष्णु पुराण (Vishnu Purana)। इस ग्रंथ में मानव के जन्म से लेकर मृत्यु तक की कई गूढ़ बातों का वर्णन किया गया है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि सदियों पहले इस ग्रंथ में लिखी गई बहुत सारी बातें आज सच साबित हो रही हैं। आज हम आपको विष्णु पुराण की वे बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आजकल अपनी आंखों के आगे घटित होता हुआ देख रहे हैं।
Vishnu Purana Bhavishyavani
धन को लेकर अहंकारी हो जाएंगे लोग
विष्णु पुराण (Vishnu Purana) में कहा गया है कि कलयुग (KaliYuga) में लोग घमंडी हो जाएंगे। थोड़ा सा धन पास आते ही उन्हें अपने ऊपर अहंकार हो जाएगा। सारे रिश्ते-नाते केवल पैसों पर आधारित होते जाएंगे। दुनिया में केवल धनवान लोगों की जयकार होगी और गरीबों की कोई बात नहीं करेगा। पैसे कमाने के चक्कर में इंसान दुर्गुणों का गढ़ बनता चला जाएगा।
इस नाम की लड़कियां जन्म से ही होती हैं किस्मत की धनी Lucky Girls Name
कलयुग में बढ़ जाएंगी अकाल मुत्यु
इस धार्मिक ग्रंथ में कहा गया है कि कलयुग में बहुत सारे लोग अपनी नियत आयु पूरी नहीं करेंगे और अकाल मृत्यु का शिकार होते जाएंगे। दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ेगी। नई-नई महामारियां मानवता को अपने आगोश में ले लेंगी। सूखे और बाढ़ की वजह से किसान आत्महत्या के लिए विवश होंगे। विष्णु पुराण की ये बात हम वर्तमान में सच होते हुए देख रहे हैं।
Good Luck Tips: हर सुबह ये 7 काम बना सकते हैं अमीर
तेज गर्मी और जल की कमी से परेशानी
विष्णु पुराण में कलयुग में प्रलय के बारे में भी बात की गई है। ग्रंथ के अनुसार कलयुग में गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। तेज गर्मी की वजह से धरती में दरारें आ जाएंगी। धरती का जल स्तर काफी नीचे चला जाएगा। कहीं बरसात होगी तो इतनी तीव्र होगी कि सब कुछ उसमें बह जाएगा और इंसान अपनी बर्बादी को देखता रह जाएगा। यह स्थिति भी हम इन दिनों देख रहे हैं।
जानें कौन सा रुद्राक्ष रहेगा आपके लिए है शुभ फलदायी Rudraksha according to zodiac
घर बनाने में खर्च हो जाएगी सारी कमाई
सनातन धर्म के इस ग्रंथ में कहा गया है कि लोग कलयुग में जो भी धन जोड़ेंगे, वह सब घर बनाने में ही खर्च हो जाएगा। अपना खुद का घर होना हर किसी के भाग्य में नहीं होगा। लोग जीवनभर हाड़तोड़ मेहनत करेंगे लेकिन इस सपने को पूरा नहीं कर पाएंगे। विष्णु पुराण की यह बात भी इन दिनों फलीभूत होते दिख रही है। लोग अपना घर बनाने के लिए जीवनभर की कमाई दांव पर लगा रहे हैं। वहीं काफी लोग फ्लैट खरीदने के बाद जिंदगीभर उसकी ईएमआई चुकाने को मजबूर हैं।
मेष राशि के बच्चों को खुश करना नहीं है आसान Aries Child Nature
महिलाओं को बालों पर होगा अभिमान
विष्णु पुराण में कहा गया है कि कलयुग में स्त्रियां अपनी साज-सज्जा पर ध्यान दिया करेंगी। उन्हें अपने केश यानी बालों पर अभिमान की हद तक गर्व होगा। इसके लिए वे कोई भी खर्च करने के लिए तैयार रहा करेंगी। उनकी इस स्थिति का दूसरे लोग फायदा उठाएंगे। वर्तमान में भी यह स्थिति दिख रही है। महिलाएं अपने बालों के लिए हद तक क्रेजी हैं। उनकी इस चाहत का साबुन, शैंपू और हेयर आॉयल कंपनियां जमकर फायदा उठा रही हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।